Move to Jagran APP

रोहतक में हरियाली तीज महोत्सव में हादसा, झूले से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

रोहतक में हरियाली तीज पर हुडा सिटी पार्क में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान अचानक एक महिला झूले से गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:01 AM (IST)
रोहतक में हरियाली तीज महोत्सव में हादसा, झूले से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल
रोहतक में हरियाली तीज महोत्सव में हादसा, झूले से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

जेएनएन, रोहतक। हरियाणाभर में तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, रोहतक में तीज के त्योहार के दौरान झूला झूल रही महिलाओं में अचानक खामोशी छा गई। दरअसल, हुडा सिटी पार्क में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया था। 

loksabha election banner

इस दौरान महिलाएं झूला झूल रही थी। इसी दौरान एक झूला अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे उसमें झूूूल रही महिला दूर जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। हादसे को देख वहां अफरा तफरी मच गई। महिलाओं ने किसी तरह घायल महिला को उठाया और उसे प्राथमिक उपचार दिया। 

बताया जा रहा है कि महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि यहां तीज महोत्सव का आयोजन कुछ संस्थाओं द्वारा कराया गया था। महिला के झूले से गिरने के बाद कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी मची रही। हालांकि बाद में महोत्सव के कार्यक्रम निर्बाध रूप से चलते रहे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.