Move to Jagran APP

दहेज की बलि चढ़ी लाडो, सल्फास खा की आत्महत्या, ससुराल वालों ने शव लेने से मना किया तो हुआ हंगामा

भिवानी के सेक्टर-13 का मामला। दो साल पहले महिला की शादी हुई थी। ससुराल वाले मारपीट करते थे। कई बार घर से निकाल चुके थे। वीरवार रात 12 बजे मायके वालों को सल्फास निगलने का पता चला। रोहक पीजीआइ में मौत हो गई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 09:51 PM (IST)
दहेज की बलि चढ़ी लाडो, सल्फास खा की आत्महत्या, ससुराल वालों ने शव लेने से मना किया तो हुआ हंगामा
भिवानी में आत्महत्या के मामले में लघु सचिवालय पर हंगामा करते महिला के मायके वाले।

जागरण संवाददाता, भिवानी। सेक्टर-13 निवासी एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास निगल ली। उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआइ में महिला की मौत हो गई। 

loksabha election banner

शुक्रवार को उसके शव को लेकर लड़की पक्ष के लोग सेक्टर-13 उसके ससुरालियों के घर लेकर पहुंचे तो उन्होंने शव तक लेने से इन्कार कर दिया। इस पर विवाद और बढ़ गया। बाद में शव को मायके वाले लघु सचिवालय के बाहर ले आए। यहां पर जमकर हंगामा कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दहेज हत्या का पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद ही लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस सुरक्षा के बीच देर शाम को उसका दाह संस्कार करवाया। पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

दो साल से प्रताड़ित कर रहे थे पति और सास-ससुर

कोंट रोड निवासी विजय भिवानी जलघर में सरकारी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी निक्कू का विवाह वर्ष 2019 में सेक्टर-13 निवासी कमल शर्मा के साथ किया था। अपनी हैसियत से अधिक शादी में दानदहेज दिया। लेकिन लगातार दो साल से उसका पति, सास, ससुर सहित सभी ससुराल वाले और दहेज लाने की मांग करते रहे। यह मांग पूरी ना किए जाने पर उसे बुरी तरह से पीटा जाता। यहां तक की अनेक बार उसे मारने का प्रयास किया और घर से निकाल दिया।

आधी रात फोन आया, निक्कू की तबीयत खराब है

विवाहिता के पिता विजय ने बताया कि वीरवार रात करीब 12 बजे उसके बेटे रमेश के पास फोन आया कि निक्कू की तबियत ज्यादा खराब है। सूचना मिलते ही सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचें तो निक्कू ने सल्फास खा रखी थी। उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। उसके एक हाथ की मुठ्टी बंद थी उसमें उसने सुसाइड नोट लिया हुआ था। निजी अस्पताल से उसे  पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर रात को ही उसकी मौत हो गई।

ससुराल वालों ने शव लेने से इन्कार किया

पीजीआइ रोहतक से पोस्टमार्टम करवाकर शव को सेक्टर-13 में उसके ससुराल लेकर आए। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका दाह संस्कार करने तक के लिए इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। वहां सैकडों लोगों की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ। गुस्साएं लड़की पक्ष के लोग उसके शव को गाड़ी में लेकर सीधे लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां पर करीब एक घंटे तक जमकर बवाल काटा। 

हंगामे के बाद पति, सास और ससुर पर केस दर्ज

मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम से ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने उसके पति कमल, ससुर रामनिवास सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर एफआइआर की कापी उनके हाथ में दी, जिसके बाद स्वजन उसके शव का दाह संस्कार करने के लिए तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में रामबाग श्मशानघाट में देर शाम को शव का दाह संस्कार किया गया। साथ ही पुलिस उसके पति व ससुर को पकड़ कर थाने लेकर आई। 

क्या कहती है पुलिस

सिविल लाइन थाना भिवानी के एसएचओ हरिओम ने कहा कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति, सास, ससुर, देवर व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा शव का दाह संस्कार करवा दिया गया है। मामला पूरी तरह से अब शांत है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.