हरियाणा में सर्दी का सितम, 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट; तेज हवा चलने से और बढ़ेगी ठंड
हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ने लगा है, 26 नवंबर से पांच जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में गिरावट और सुबह स्माग से दृश्यता कम होगी।
-1795544063530_m.webp)
हरियाणा में5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट। फाइल फोटो
HighLights
26 नवंबर से पांच जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट।
रात के तापमान में गिरावट, सुबह स्माग छाने की संभावना।
हिसार समेत कई शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह के समय हल्का स्माग छाने लगा है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर से प्रदेश के पांच जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। वहीं महेंद्रगढ़ में रात का तापमान गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। मगर 26 और 27 को प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
सुबह के समय कम होगी दृश्यता
मौसम में इस बदलाव के साथ सुबह के समय हल्का स्मॉग और कोहरे की स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। विशेषकर जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, वहां सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।
दूसरी तरफ प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है। हिसार समेत कई शहरों का एक्यूआइ 200 से अधिक दर्ज किया गया है। स्माग के कारण हवा में प्रदूषक कणों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।