Move to Jagran APP

Weather Update Haryana: हरियाणा में अब कहर बरपाएगी ठंड, 28 दिसंबर से चलेगी शीतलहर

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 दिसंबर रात्रि व रविवार 27 दिसंबर को हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से बीच- बीच में बादलवाई व मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मगर फिर शीत लहर चलेगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:48 AM (IST)
Weather Update Haryana: हरियाणा में अब कहर बरपाएगी ठंड, 28 दिसंबर से चलेगी शीतलहर
हरियाणा में 28 दिसंबर से फिर से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से 31 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा।

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में अब ठंड कहर बरपाएगी। हिसार में लगातार पारा गिर रहा है। जिसका असर यह है कि सायं होते ही बर्फीली हवाएं लोगों के हाथ पैर जमाने लगती हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा हिसार ही है। यहां शनिवार को हिसार में रात्रि तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि एक दिन पहले 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

इससे पहले 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। ऐसे में तापमान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात्रि तापमान में काफी गिरावट हो रही है। इसके साथ ही दिन के समय धूप निकलने से जरूर लोगों को राहत मिल रही है। इसके साथ ही बीच में दक्षिण पूर्वी हवा चलने से बादलवाई भी देखने को मिली है। रविवार सुबह भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला। कहीं कहीं धुंध भी छा रही है। हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है।

28 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 दिसंबर रात्रि व रविवार 27 दिसंबर को हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से बीच- बीच में बादलवाई व मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 दिसंबर से फिर से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से 31 दिसंबर तक मौसम साफ व खुश्क रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से हरियाणा राज्य में रात्रि (न्यूनतम) तापमान में गिरावट व कहीं कहीं पाला जमने की  संभावना है । इस दौरान (28 से 31 दिसंबर) वातावरण में नमी की अधिकता के कारण अलसुबह व देर रात्रि के समय धुंध रहने की संभावना है।

हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.