Move to Jagran APP

अरब सागर में बने निसर्ग चक्रवात का हरियाणा में भी मौसम पर असर, होती रहेगी बारिश

हरियाणा में भी अरब सागर में बने निसर्ग चक्रवात का हरियाणा में भी होगा। राज्‍य में इससे मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश होगी। छह जून तक बारिश के प्रबल आसार हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 09:32 AM (IST)
अरब सागर में बने निसर्ग चक्रवात का हरियाणा में भी मौसम पर असर, होती रहेगी बारिश
अरब सागर में बने निसर्ग चक्रवात का हरियाणा में भी मौसम पर असर, होती रहेगी बारिश

चंडीगढ़/हिसार, जेएनएन। अरब सागर में उठा निसर्ग चक्रवात हरियाणा के मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है। बुधवार सुबह से ही राज्‍य के कई क्षेत्रोंं में बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। इस चक्रवात के कारण राज्‍य में अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्‍य में 5 व 6 जून को भारी बारिश व तेज हवाएं चल सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी तो वहीं हल्‍की बारिश वाली जगहों पर फसलों को भी फायदा होगा।

loksabha election banner

मगर ज्‍यादा तेज हवा के कारण कई जगह फसलों को नुकसान भी हो सकता है। जून के जिन दिनों में तापमान करीब 48 डिग्री के पास होता है वहीं इस बार तापमान करीब 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। नौतपा में बारिश होना भी लोगों को अचरज में डाल रहा है। मगर लोगों को बारिश के कारण बीते चार से पांच दिनों से गर्मी से निजात मिली हुई है जो आगे भी जारी रह सकती है।

सुबह से कई जगहों पर हाे रही है बारिश, तेज हवाएं चलने से तापमान गिरा

हरियाणा में हिसार सहित कई स्‍थानों पर बुधवार सुबह घने बादल छा गए और तेज हवाएं चल रही हैं। सुबह कई जगहों पर अंधेरा छा गया। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। कई जगहों पर गरज के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई  है कि इस चक्रवात का हरियाणा के मौसम पर भी पड़ेगा। अगले कुछ दिन राज्‍य में मौसम बिगड़ेगा। विभाग के अध्‍यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार राज्य में 7 जून तक मौसम परिवर्तनशील, बीच-बीच में आंशिक बादल, हवाएं चलने के साथ पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। अरब सागर में बनने वाले निसर्ग चक्रवात की नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में 5 व 6 जून को आंशिक बादल, तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभावित है।

------------------

गर्म रहने वाले जून की ठंडक से शुरुआत

मौसम के परिवर्तन से प्रदेश में तापमान लगातार घट रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार देर रात्रि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को धूप निकली तो लोगों को गर्मी का इहसास हुआ। मगर बादलों के कारण गर्मी पूरी तरह से सक्रिय नहीं दिख रही है। इसके बाद बुधवार सुबह से बारिश का मौसम बन गया।

यही कारण है कि अक्सर तपने वाले जून माह में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद शहर का 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो प्रदेश में दिन के समय सबसे ठंडा करनाल शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

--------------

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

सिरसा- 33.5- 20.9 

हिसार- 34.5- 20.8

अंबाला- 33.0- 23.2

भिवानी- 35.4- 23.3         

चंडीगढ़- 33.0- 23.8         

पंचकूला- 33.5- 21.5           

फरीदाबाद- 36.9- 25.3         

गुरुग्राम-  36.7- 24.8   

करनाल-  32.4- 22.8       

कुरुक्षेत्र- 32.8- 23.0       

नारनौल- 35.0- 22.3       

रोहतक- 34.3- 23.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.