Move to Jagran APP

Weather News Haryana: हरियाणा में बदला मौसम, छाए बादल, अब धुंध का भी होगा आगमन

हरियाणा में 25 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 21 दिसंबर को राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व सुबह व देर रात्रि धुंध बने रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 08:52 AM (IST)
Weather News Haryana: हरियाणा में बदला मौसम, छाए बादल, अब धुंध का भी होगा आगमन
हरियाणा में बादल छाने से अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है

हिसार,जेएनएन। हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। रविवार को तेज धूप खिलने से लोगों को दिन के समय राहत मिली। तो वहीं साेमवार को सुबह ही बादल छा गए। बादल छाने से अब आगामी समय में धुंध के भी आसार बनेंगे। वहीं रात्रि तापमान लगातार कम चल रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश के 11 शहर ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम ही बना हुआ है। इसमें नारनौल में 2.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 3.4 तो करनाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस तरह के मौसम में सेहत का ख्‍याल रखना भी जरूरी है। वहीं धूप नहीं निकलने से सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। फसलों के लिए यह मौसम बहुत फायदेमंद है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 25 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 21 दिसंबर को राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक रात्रि तापमान  में हल्की गिरावट व  सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

प्रदेश में विभिन्न शहरों का तापमान

जिला - न्यूनतम तापमान

अंबाला- 4.0

भिवानी- 4.3

चंडीगढ़- 4.2

फरीदाबाद- 3.4

पंचकूला- 4.2

हिसार- 4.3

करनाल- 3.8

कुरुक्षेत्र- 5.0

नारनौल- 2.4

रोहतक- 4.0

सिरसा- 5.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में भारत मौसम विभाग के अनुसार है।


हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.