Move to Jagran APP

सिरसा में मौसम का बदला मिजाज, हुई 10 एमएम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

हरियाणा में गर्मी का असर रात्रि के समय भी बढ़ने लगा था। इससे अब रात्रि के समय भी चैन नहीं मिल रहा था। इसी के साथ बिजली कट लगने पर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब बारिश होने से बिजली कट नहीं लगेंगे।

By Naveen DalalEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 02:29 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2022 02:29 PM (IST)
बारिश से नरमा के अंकुरित पौधों को मिलेगा फायदा।

सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा में मौसम में बुधवार को बदलाव देखने को मिला। बारिश से गर्मी से जहां राहत मिली है। वहीं नरमा के अंकुरित पौधों को फायदा मिला। गर्मी अधिक होने से नरमा के पौधे झुलस रहे थे। जिससे किसानों को बार बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। चौपटा क्षेत्र में 10 एमएम बारिश हुई। इससे गर्मी का असर भी कम हुआ है। इसी के साथ सिरसा, डिंग, रोड़ी, ऐलनाबाद व अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। सिरसा जिले में नरमा की दो लाख आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई होती है।

loksabha election banner

तापमान में आई कमी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह के समय लोगों की पार्क में संख्या ज्यादा रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम 44.1 डिंगी व न्यूनतम 30.0 डिगी रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा।

मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना 

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि बुधवार को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है परंतु इसके बाद 5 मई से राज्य में फिर से मौसम गर्म व खुश्क संभावित है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। इससे फिर से लोगों को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार

गर्मी का असर रात्रि के समय भी बढ़ने लगा था। इससे अब रात्रि के समय भी चैन नहीं मिल रहा था। इसी के साथ बिजली कट लगने पर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब बारिश होने से बिजली कट नहीं लगेंगे। इसी के साथ पेयजल व्यवस्था में भी सुधार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.