Move to Jagran APP

मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए नगर निगम आयुक्त को रिवाइजिंग अथॉरिटी बनाया

प्रत्येक वार्ड के लिए सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त अशोक

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 02:59 PM (IST)
मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए नगर निगम आयुक्त को रिवाइजिंग अथॉरिटी बनाया
मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए नगर निगम आयुक्त को रिवाइजिंग अथॉरिटी बनाया

प्रत्येक वार्ड के लिए सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने नगर निगम के वाडरें की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य हेतु निगम आयुक्त अशोक बंसल को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है। इनके साथ अन्य एचसीएस अधिकारियों को बतौर सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त करते हुए उन्हें वार्ड अलॉट किए गए हैं। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नगर निगम के चुनाव के लिए सभी वाडरें की मतदाता सूची तैयार की जानी है। मतदाता सूचियों पर नागरिकों के दावों व आपत्तियों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय हेतु निगम आयुक्त अशोक कुमार बंसल को रिवाइजिंग अथॉरिटी बनाया गया है। उनकी सहायता के लिए अन्य अधिकारियों को बतौर सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डा. जयवीर यादव को वार्ड 1 से 5, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव को वार्ड 6 से 10, हुडा के संपदा अधिकारी सुमित कुमार को वार्ड 11 से 15 तथा हिसार के एसडीएम परमजीत सिंह को वार्ड 16 से 20 के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी इन वार्डो के लोगों के दावों व आपत्तियों की सुनवाई करते हुए उनका समाधान करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.