गर्मियों की छुट्टियों में करें राजस्थान की सैर, गरीब रथ 85 दिन वाया हिसार चलेगी
रेलवे अपनी साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेलसेवा को वाया हिसार से चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक हिसार होकर चलेगी।
जेएनएन, हिसार। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में घुमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे अपनी साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेलसेवा को वाया हिसार से चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक 85 दिनों के लिए हिसार होकर चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 04972 व 04971 है। गाड़ी संख्या 04972, जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 27 जून तक (13 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रत्येक वीरवार 09:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन हिसार में वीरवार शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और शाम 6:10 पर उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971, 5 अप्रैल से 28 जून तक (13 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 3:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह ट्रेन हिसार में सुबह 4.55 बजे पहुंचेगी और 5.25 बजे जम्मू की ओर रवाना होगी। रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
गाड़ी संख्या 04972
रेलवे स्टेशन आगमन प्रस्थान
जम्मूतवी -- 09.30 (गुरू)
पठानकोट कैन्ट 11.15 11.20
जालन्धर कैन्ट 13.05 13.10
लुधियाना 14.05 14.20
धुरी 15.10 15.15
जाखल 16.08 16.10
हिसार 17.40 18.10
भिवानी 19.10 19.15
रेवाड़ी 21.20 21.40
खैरथल 22.13 22.15
अलवर 22.37 22.40
बांदीकुई 23.40 23.42
दौसा 00.01 00.03
गांधीनगर जयपुर 00.52 00.55
जयपुर 01.10 01.20
किशनगढ 03.35 03.40
अजमेर 03.35 03.40
नसीराबाद 04.03 04.05
बिजयनगर 04.36 04.38
भीलवाड़ा 06.00 06.02
चंदेरिया 06.45 06.47
मावली जं0 08.10 08.12
राणाप्रताप नगर 09.00 09.02
उदयपुर 09.20 (शुक्र) - -
गाड़ी संख्या 04971
रेलवे स्टेशन आगमन प्रस्थान
उदयपुर - 13.50 (शुक्र)
राणाप्रताप नगर 13.58 14.00
मावली जं0 14.40 14.42
चंदेरिया 16.30 16.32
भीलवाड़ा 17.13 17.15
बिजयनगर 18.10 18.12
नसीराबाद 8.46 18.48
अजमेर 19.23 19.45
किशनगढ 20.13 20.15
जयपुर 21.50 22.00
गांधीनगर जयपुर 22.07 22.10
दौसा 22.49 22.51
बांदीकुई 23.25 23.27
अलवर 0.13 00.16
खैरथल 00.33 00.35
रेवाड़ी 01.43 01.55
भिवानी 03.20 03.25
हिसार 04.55 05.25
जाखल 06.32 06.34
धुरी 08.13 08.15
लुधियाना 09.15 09.40
जालन्धर कैन्ट 11.00 11.05
पठानकोट कैन्ट 3.00 13.05
जम्मूतवी 15.20 (शनि)