400 मीटर दौड़ में विष्णु ने मारी बाजी
संवाद सहयोगी अग्रोहा ग्राम विकास समिति खासा महाजन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर गा
संवाद सहयोगी अग्रोहा : ग्राम विकास समिति खासा महाजन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर गांव खासा महाजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ग्राम सरपंच सुरेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में ब्राइट फ्यूचर स्कूल के संचालक सुरेश फगेडिया ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद स्मारक पर हवन कर किया गया। इस मौके पर युवाओं में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में प्रियंका ने प्रथम स्थान और रेणूका ने दूसरा स्थान व प्रवीण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरूषों की 400 मीटर में विष्णु ने पहला, सचिन छिम्पा ने दूसरा और पालेराम गुज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ 1600 मीटर रेस में राजेश बगड़िया पहले संदीप कुमार दूसरे व कुलदीप छिम्पा तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पृथ्वी सिंह ने युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवासिंह चाहर, मैनपाल, अनिल, सतबीर, बलवान, विकास, सुरेन्द्र, मनदीप, मुख्याध्यापक नरेश, राजेन्द्र, कबड्डी कोच भीमसेन सचिन पवन हरियाणा किसान मंच के जिला उपाध्यक्ष विनोद गोदारा भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।