Move to Jagran APP

सफेद कुर्ता पायजामा और साड़ी पहन डिग्री लेंगे गुजवि विद्यार्थी, सुपर कंप्यूटर निर्माता पद्मभूषित को देंगे मानद उपाधि

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को होने वाली इस कॉन्वोकेशन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 11:38 AM (IST)
सफेद कुर्ता पायजामा और साड़ी पहन डिग्री लेंगे गुजवि विद्यार्थी, सुपर कंप्यूटर निर्माता पद्मभूषित को देंगे मानद उपाधि
सफेद कुर्ता पायजामा और साड़ी पहन डिग्री लेंगे गुजवि विद्यार्थी, सुपर कंप्यूटर निर्माता पद्मभूषित को देंगे मानद उपाधि

संदीप बिश्नोई, हिसार :

loksabha election banner

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, भारत का पहला सुपर कम्प्यूटर बनाने वाले पद्मभूषण डा. विजय भटकर को मानद उपाधि से नवाजेगा। विजय भटकर वर्तमान में बनारस ¨हदू विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। उनके अलावा भारत के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डा. हर्षवर्धन को भी मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को होने वाली इस कॉन्वोकेशन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस कॉन्वोकेशन में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के 3047 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की जाएगी विश्वविद्यालय में इससे पहले सितंबर 2016 में कॉन्वोकेशन का आयोजन किया गया था। पहले भारतीय सुपर कंप्यूटर के निर्माता हैं भटकर

भारत में सुपर कंप्यूटर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कंप्यूटर वैज्ञानिक डा. विजय भटकर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और आईटी प्रोफेसर हैं। उनकी पहचान भी देश का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर परम बनाने वाले वैज्ञानिक और सुपर कंप्यू¨टग की शुरुआत से जुड़े सी-डेक के संस्थापक कार्यकारी के तौर पर है। उन्होंने देश के पहले सुपर कंप्यूटर परम 8000 और परम 10000 बनाए गए थे। उन्हें 2000 में पद्मश्री और 2015 में पद्मभूषण मिल चुका है। 40 ग्राम चांदी के होंगे यूनिवर्सिटी मेडल -

कॉन्वोकेशन में विश्वविद्यालय से 2014 से 2017 के बीच विभिन्न कक्षाओं में टॉप करने वाले कुल 182 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। जिनमें से 45 विद्यार्थी डिस्टेंस और 137 विद्यार्थी रेगुलर के होंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल ¨सगला ने बताया कि विद्यार्थियों को दिया जाने वाला प्रत्येक मेडल 40 ग्राम चांदी का होगा, जो गोल्ड प्लेटिड होगा। पटके के साथ पायजामा-कुर्ता और साड़ी होंगे परिधान -

विश्वविद्यालय की कॉन्वोकेशन में विद्यार्थी पूरी तरह से भारतीय परिधान में दिखेंगे। विश्वविद्यालय की और से जारी किए जाने वाले ड्रेस कोड के अनुसार लड़कों को सफेद पायजामा-कुर्ता या पैंट-शर्ट पहनेंगे। वहीं छात्राएं रेड बार्डर की सफेद साड़ी पहनेंगी। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को पटका दिया जाएगा। पटके का रंग ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन व सत्रानुसार अलग-अलग होगा। इसके अलावा कॉन्वोकेशन में पुरूष प्रोफेसर्स को सफेद पैंट-शर्ट और महिला प्रोफेसर्स का ड्रेस कोड सुनहरी साड़ी रहेगा। हम 17 अप्रैल को कॉन्वोकेशन करने को जा रहे हैं। पदमभूषण विजय भटकर और केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन को मानद् उपाधि से नवाजा जाएगा। कॉन्वोकेशन को लेकर कमे¨टया बना दी गई हैं और तैयारियां चल रही हैं।

- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.