Move to Jagran APP

दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, शादी के बाद भी करता रहा शोषण, ऐंठे डेढ़ लाख और जेवरात

आरोपित वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। दिसंबर 2019 में पीडि़ता की शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपित ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:58 AM (IST)
दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, शादी के बाद भी करता रहा शोषण, ऐंठे डेढ़ लाख और जेवरात
दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, शादी के बाद भी करता रहा शोषण, ऐंठे डेढ़ लाख और जेवरात

रोहतक, जेएनएन। मजबूरी का फायदा उठा महिलाओं का शोषण करना आम बात हो गई है। कुछ को तो कई तरह से ब्‍लैकमेल किया जाता है। रोहतक में युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने वीडियो वायरल करने के नाम पर पीडि़ता को ब्लैकमेल किया और उसकी शादी के बाद भी दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि शहर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि करौर गांव का रहने वाला नवीन उर्फ सोनू उसके भाई के साथ नौकरी करता है। जिस कारण नवीन का उनके घर पर आना-जाना था। पिछले साल अक्टूबर माह में नवीन उसे नशीला पदार्थ खिलाकर शहर के एक होटल में ले गया।

वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। दिसंबर 2019 में पीडि़ता की शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपित ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो को डिलीट करने के एवज में पीडि़ता से डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए।

पीडि़ता ने उसे अपने जेवरात भी दे दिए, लेकिन आरोपित फिर भी ब्लैकमेल करता रहा। सहायक उप निरीक्षक बनिता ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

युवती को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो

रोहतक : शहर की एक कालोनी की रहने वाली युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि अक्टूबर 2019 में आरोपित सोनू और अजय उसे धोखे से होटल में ले गए। वहां उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपितों ने कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

कई दिन पहले भी उसके साथ गलत काम किया गया। विरोध पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित सोनू ने उससे नकदी और जेवरात भी लिए हैं। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया कि आरोपित सोनू प्राइवेट नौकरी करता है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.