आगरा का नाम बदलकर अग्रन रखने को योगी से मिलेगा वैश्य समाज
हिसार : अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और व्
जागरण संवाददाता, हिसार : अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अग्रोहा धाम की इकाइयों को अन्य राज्यों में स्थापित करने पर विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का नाम अग्रन रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखा है। 5 हजार वर्ष पूर्व आगरा का नाम अग्रन था, मगर मुगलों ने इसका नाम बदलकर आगरा रख दिया है।
गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखा है। इस प्रकार लखनऊ का नाम लखनपुर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को आगरा का नाम बदलकर अग्रन शहर रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश और आगरा जिले के लोग काफी समय से आगरा का नाम अग्रन करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में हमारी आगरा में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई है। अग्रोहा धाम का शिष्टमंडल यूपी इकाई के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलेगा। बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आगरा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, प्रदेश सचिव ओम अग्रवाल, आगरा जिला प्रधान दिनेश चंद बंसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंगल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप चंद ¨सगला, महासचिव कृष्ण खारिया, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश जैन, हरियाणा जैन सभा प्रधान घीसाराम जैन आदमपुर, कार्यकारिणी सदस्य विमानंद भट्टू मंडी, चुड़िया राम गोयल टोहाना, अमित चाचाण राजस्थान, जय प्रकाश गोयल हिसार, महिला इकाई पंजाब प्रधान क्रान्ता गोयल आदि ने विचार रखे।