Move to Jagran APP

दरिंदगी की हदें पार, यूपी की महिला के हाथ-पांव बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

दादरी शहर में किराए पर मकान लेकर रहने वाली एक प्रवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने व धमकी देने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने मामला दर्ज करवाया

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:54 PM (IST)
दरिंदगी की हदें पार, यूपी की महिला के हाथ-पांव बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म
दरिंदगी की हदें पार, यूपी की महिला के हाथ-पांव बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

चरखी दादरी, जेएनएन। दादरी जिले में दुष्‍कर्म के आठ दिन बाद मामला सामने आया है। दादरी शहर में किराए पर मकान लेकर रहने वाली एक प्रवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने व धमकी देने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त महिला ने करीब एक सप्ताह बाद पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर दादरी सिटी पुलिस स्टेशन ने दो नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में शहर की एक कालोनी में किराए पर मकान लेकर रहती हैं।

loksabha election banner

बीती 12 जुलाई की रात को वह अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी। उसी दौरान दो व्यक्ति दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर छत पर पहुंच गए और उसका मुंह दबा कर उसे नीचे कमरे में ले आए। महिला ने बताया कि बाद में दोनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए व उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान जब उसने शोर मचाया तो छत पर सो रही उसकी बेटी की नींद खुल गई और वह नीचे आई तो उक्त व्यक्ति उसे छोड़कर भाग गए।

महिला का कहना कि जाते-जाते वे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए। जिसके डर से उसने किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो उसे दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। जिसके बाद महिला हेल्प लाइन पर फोन किया तो पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और पीडि़त महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुनिता ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश व मामले की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.