नेपाल मूल के दो युवकों की करंट लगने से मौत
नेपाल के पालपा जिले के रहने वाले गोपाल(32) व गुणबहादुर(25) पिछले करीब एक साल से स्थानीय जगन्नाथ मंडी में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। दोनों ऑटो मार्केट में श्रीरैना देवी परांठा के नाम से ठेला लगाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले। इस पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों बेसुध हालत में पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
संवाद सहयोगी, हांसी : शहर की जगन्नाथ मंडी में रह रहे नेपाल मूल के दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों कमरे में सोये हुए थे। लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने नेपाल में स्वजनों को सूचित कर दिया है।
नेपाल के पालपा जिले के रहने वाले गोपाल(32) व गुणबहादुर(25) पिछले करीब एक साल से स्थानीय जगन्नाथ मंडी में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। दोनों ऑटो मार्केट में श्रीरैना देवी परांठा के नाम से ठेला लगाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले। इस पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों बेसुध हालत में पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
शहर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर आकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की करंट लगने से मौत हुई है। शवों के पास एक फर्राटा पंखा चल रहा था। पुलिस को अंदेशा है कि उसकी नंगी तारों के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा।
जसबीर सिंह ने बताया कि गोपाल नेपाल के पालपा जिले के रैनादेवी गांव के रहने वाला था और गुणबहादुर बलडेडगढ़ी गांव से ताल्लुक रखता था। दोनों के परिवार के सदस्यों को हादसे की सूचना दे दी गई है।