Move to Jagran APP

रोहतक के बाल भवन से भागी दो लड़कियां, एक महीने पहले भागी तीन लड़कियों का आज तक नहीं चला पता

रोहतक बाल भवन में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। स्टाफ को चकमा देकर दो नाबालिग लड़कियां भाग निकलीं। एक घंटे बाद बस स्टैंड पर तीन लड़कों के साथ पकड़ी गईं। एक माह में दूसरी बाल बाल भवन से ऐसा मामला सामने आया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 06:35 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 06:35 AM (IST)
रोहतक बाल भवन से सुबह करीब साढ़े आठ बजे रसोई की तरफ से पीछे वाले रास्ते से लड़कियां निकल गईं।

रोहतक, जेएनएन। रोहतक के बाल भवन से स्टाफ को चकमा देकर दो नाबालिग लड़कियां वहां से निकल भागीं। हालांकि कुछ देर बाद ही वायरलेस पर सूचना फ्लैश होने के बाद जगह-जगह पर लड़कियों की तलाश की गई। इसके करीब एक घंटे बाद उन्हें नया बस स्टैंड से तीन लड़कों के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने लड़कों को हिरासत में ले लिया है। एक माह में यह दूसरी बार हुआ है। पिछले माह में यहां से तीन लड़कियां निकल गई थीं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

loksabha election banner

दरअसल, बाल भवन में फिलहाल आठ लड़कियां हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे हाउस मदर मंजू नहाने के लिए चली गई थी। उसने लड़कियों की देखभाल के लिए सुपरिंटेंडेंट शीला को बोल दिया था। इसी बीच बाल भवन में रहने वाले दो नाबालिग लड़कियां रसोई में पीछे वाले रास्ते से निकल गईं। एक लड़की की उम्र करीब 15 साल और दूसरी की उम्र करीब 17 साल है। कुछ ही देर बाद दोनों लड़कियों के वहां से निकलने का पता चला। इसके बाद आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों और पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को जानकारी दी। पता चलते ही थाना प्रभारी बजे सिंह अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंचे और आसपास के थानों में भी सूचना दे दी गई।

एक घंटे बाद बस स्टैंड से हुईं बरामद

करीब एक घंटे तक पुलिस इधर-उधर तलाश करती रही। आखिर में दोनों लड़कियों को बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया गया। जिनके साथ में तीन लड़के भी पकड़े गए। सभी को थाने लाया गया। देर शाम तक मजिस्ट्रेट के सामने लड़कियों के बयान दर्ज नहीं हो सके थे। बयान दर्ज होने के बाद ही पता चलेगा कि बाल भवन में भेजा जाएगा या फिर घर पर।

अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं दोनों लड़कियां

बाल भवन से निकलकर जाने वाली दोनों लड़कियों जिले के अलग-अलग गांव की रहने वाली है। 15 वर्षीय लड़की अगस्त 2020 और दूसरी लड़की मार्च 2021 से यहां पर रह रही है। पूरी प्लानिंग के बाद ही दोनों लड़कियां बाल भवन से बाहर निकली थी, जिसके बाद उन्हें तीनों लड़के मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि लड़कियों ने पहले फोन पर ही पूरी प्लानिंग कर ली थी।

एक माह पहले भी निकल गई थीं तीन लड़कियां

बाल भवन में यह पहला मामला नहीं है। करीब एक माह पहले भी तीन लड़कियां रात के समय हाउस मदर का मोबाइल लेकर वहां से निकल गई थीं। तीनों लड़कियां छत के रास्ते पेड़ से नीचे उतरीं और वहां से चली गई थीं। उनका अभी तक भी कोई पता नहीं चला है।

लड़कों से की जा रही पूछताछ

थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी बजे सिंह ने कहा कि दोनों लड़कियों को कुछ देर बाद ही बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया गया है। उनके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। उनके साथ पकड़े गए लड़कों से भी पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदम

रोहतक के जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर सिंह ने कहा कि सुबह के समय दो लड़कियां चली गई थीं। उन्हें बरामद कर लिया गया है। बाल भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी को पहले भी पत्र लिखा गया था कि यहां पर गश्त बढ़ाई जाए। सुरक्षा को लेकर अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.