विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में नहर में डूबे बिहार के दो चचेरे भाई, पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर बेगूसराय रवाना

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:28 PM (IST)

अग्रोहा की सिद्धमुख नहर में नहाते समय दो चचेरे भाई डूब गए, जब एक को बचाने के प्रयास में दूसरा ...और पढ़ें

हिसार में नहर में डूबे बिहार के दो चचेरे भाई। सांकेतिक फोटो

हिसार में नहर में डूबे बिहार के दो चचेरे भाई। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. अग्रोहा की सिद्धमुख नहर में दो चचेरे भाई डूबे।

  2. एक को बचाने के प्रयास में दूसरे ने भी जान गंवाई।

  3. पुलिस ने दो घंटे बाद दोनों शवों को निकाला।

संवाद सहयोगी, अग्रोहा (हिसार)। कालीरावण गांव से निकलने वाली सिद्धमुख नहर में वीरवार दोपहर को नहाने उतरे फैक्ट्री कामगार दोनों चचेरे भाई थे। मृतकों की पहचान छोटू राम (24) और अनिल कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों की पानी के तेज बहाव में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जब एक युवक डूबने लगा और उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई भी नहर में कूद गया।

देखते ही देखते दोनों तेज- बहाव में बह गए, और दोनों की सांसें थम गई। सूचना मिलने पर अग्रोहा पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।

अग्रोहा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि दोनों मूल रूप से बिहार के जिला बेगूसराय के गांव जाफरनगर के रहने वाले थे। वे वर्तमान में आदमपुर में अपने परिवार के साथ रहकर कालीरावण गांव स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे।

मृतक छोटू राम के पिता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका परिवार कालीरावण फैक्ट्री में काम कर रहा था। वीरवार दोपहर उसका बेटा छोटू और भतीजा अनिल सिद्धमुख नहर पर गए थे। छोटू जैसे ही नहाने के लिए नहर में उतरा, वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।

भाई को डूबता देख अनिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों संभल नहीं सके और गहरे पानी में बह गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो फैक्ट्री कर्मी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोताखोरो ने निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिसकर्मियों, ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ नहर में उतरकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद दोनों को निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

अग्रोहा पुलिस द्वारा अग्रोहा मेडिकल कालेज मोर्चरी से दोनों चचेरे भाइयों छोटू और अनिल के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिए। मृतक छोटू के पिता बिहार के जिला बेगूसराय के गांव जाफरनगर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि दोनों के अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।