झज्जर में दर्दनाक घटना, मधुमक्खियों के काटने से पुजारी की मौत, मची चीख पुकार
फर्रुखनगर निवासी मातादीन कई वर्षों से बिरोहड़ के मंदिर में ही रहता था। यहां पर ही पूजा पाठ करता। वहीं मंदिर में मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ है। किसी कारण से मधु मक्खियां छिड़ गई और कई मधुमक्खियों ने मातादीन को काट लिया।
जागरण संवाददाता,झज्जर : गांव बिरोहड़ स्थित मंदिर में रहे पुजारी को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिसके कारण पुजारी की मौत हो गई। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया और घटना स्थल से मौत संबंधित साक्ष्य जुटाए। फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए मृतक पुजारी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गुरुग्राम के फर्रुखनगर निवासी करीब 60 वर्षीय मातादीन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के फर्रुखनगर निवासी मातादीन कई वर्षों से बिरोहड़ के मंदिर में ही रहता था। यहां पर ही पूजा पाठ करता। वहीं मंदिर में मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ है। किसी कारण से मधु मक्खियां छिड़ गई और कई मधुमक्खियों ने मातादीन को काट लिया। जिस कारण उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुजारी को संभाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मधुमक्खियों के मंदिर के आसपास छत्ते हैं।
इसलिए मधुमक्खियों ने पुजारी मातादीन को भी काट लिया। जब तक वह बच पता या मधुमक्खियों से बचने के लिए कोई उपाय कर पाता तो उससे पहले काफी मधुमक्खियां उन पर हमला कर चुकी थी। अधिक मधुमक्खियों के काटने के कारण उसकी अधिक तबीयत खराब हो गई। इधर, पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अभी तक मधुमक्खियों द्वारा काटने से ही मौत होना सामने आया है।
-बिरोहड़ के मंदिर में रह रहे पुजारी की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
रामकरण, एसएचओ, पुलिस थाना साल्हावास, झज्जर।