सिरसा में ट्रैक्टर और कार की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
सिरसा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिज्जुवाली के आगे चकफरीदपुर के पास ट्रैक्टर व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो लाेग गंभीर रूप से घायल
सिरसा/हिसार, जेएनएन। सिरसा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिज्जुवाली के आगे चकफरीदपुर के पास ट्रैक्टर व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर थी। इसमें कार में सवार मातुवाला गांव के कृष्ण और बंसीलाल की मौत हो गई। वहीं भागीराम घायल हो गया।
ट्रैक्टर चालक घायल है। वह मुन्नावाली गांव का है।पुलिस जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ईंट भट्टे से मेन रोड पर निकला ही था इतने में सामने से आ रही कार में टक्कर हो गई। दोनों ही तरफ से स्पीड ज्यादा थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मुआयना किया। वहीं ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें कार में सवार दो लाेगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि लॉकडाउन में वाहन बेहद कम चले रहे हैं। मगर रोड खाली होने के चलते जो भी व्हीकल चल रहे हैं उनकी रफ्तार ज्यादा ही होती है। ऐसे में अब हादसों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
बादली : गुभाना-बादली मार्ग पर हुए हादसे में घायल मजदूर ने रोहतक पीजीआइ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बहुआ उर्फ बाबूलाल के रूप में हुई है, जो बादली भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस के स्तर पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को बहुआ उर्फ बाबूलाल गुभाना-बादली मार्ग पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। बाबूलाल को उपचार के लिए बादली के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सिकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झज्जर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पीजीआइ में उसका उपचार चल रहा था, इसी बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।