Move to Jagran APP

Tokyo Olympics: हिसार से जुड़ीं इन छह खिलाड़ियों पर टिकीं भारतीय महिला हॉकी टीम की उम्मीदें

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका से है। टीम की कप्तान रानी रामपाल से लेकर सविता पूनिया और उदिता समेत 6 खिलाड़ियों का हिसार से पुराना नाता रहा है। 5 खिलाड़ी तो हिसार टीम से खेल चुकी हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 08:56 AM (IST)
2017-18 में रानी रामपाल हिसार टीम की कप्तान थीं।

जागरण संवाददाता, हिसार। टोक्यो ओलंपिक में अपनी हाकी का जादू दिखाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की 16 खिलाड़ियो में से छह खिलाड़ी हिसार से संबंध रखती है। इन छह बेटियों पर देश की उम्मीदें भी टीकी हुई हैं। आज खेला जाने वाला मुकाबला यह तक करेगा कि ओलंपिक में भारतीय टीम का सफर जारी रहेगा या इसी मैच के साथ खत्म हो जाएगा। इसका फैसला होगा। कारण है कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो व मरो का मुकाबला है। इसमें हिसार की ये छह बेटियां काफी महत्व रखती हैं क्योंकि इन्हीं छह में भारतीय टीम की कप्तान से लेकर गोलकीपर तक शामिल हैं।

loksabha election banner

कभी हिसार की टीम में थीं ये पांच खिलाड़ी

साल 2017-18 में हुई हरियाणा राज्य महिला हॉकी चैंपियनशिप में रानी रामपाल ने हिसार हॉकी टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम में खेल रही गोलकीपर व उपकप्तान सविता पूनिया से लेकर उदिता, नवनीत कौर, नवजोत कौर टीम का हिस्सा थी। इसके अलावा हिसार की रहने वाली शर्मिला भी भारतीय टीम का अब हिस्सा हैं। यानि ये छह बेटियां आज भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम से मुकाबला करेंगी।

जानिए इन छह खिलाड़ियों के बारे में जो हिसार से रखती है संबंध

रानी रामपाल - भारतीय हाकी टीम कप्तान

- फारवर्ड प्लेयर और दूसरी बार ओलंपिक खेलने जा रही।

- जन्म तिथि - 4 दिसंबर 1994

- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : साल 2010 का हाकी वर्ल्ड कप। जिसमें टाप गोल स्कोरर रहीं।

सविता पूनिया : भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान

- गोलकीपर। रियो ओलंपिक में भी भारतीय टीम का कर चुकी प्रतिनिधित्व।

- जन्म तिथि : 11 जुलाई 1990

- हाइट - 170 सेंटीमिटर

- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : अर्जुन अवार्डी, साल 2017 एशिया कप बेस्ट गोलकीपर, साल 2018 एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट

नवनीत कौर

- फारवर्ड प्लेयर

- जन्म तिथि - 26 जनवरी 1996

- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : सीनियर एशियन कप

नवजौत कौर

- फारवर्ड प्लेयर

- जन्म तिथि : 7 मार्च 1995

- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : पहली बार वल्र्ड कप में खेलना।

उदिता

- फारवर्ड प्लेयर और सीनियर हाकी कोच खेल विभाग हरियाणा

- जन्म तिथि - 14 जनवरी 1998

- हाईट :- 161 सेंटीमीटर

- खेल का सर्वश्रेष्ठ पल :- एशियन कप में प्रथम गोल किया।

शर्मिला देवी : फॉरवर्ड प्लेयर

- जन्म तिथि : 10 अक्टूबर 2001

- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : टेस्ट सीरिज फ्रांस के साथ हुआ मैच।

भारतीय टीम के जीतने की उम्मीदें अधिक

सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने कहा कि हिसार की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच बेटियां सहित हिसार से संबंध रखने वाली छह बेटियां ओलिंपिक में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आज के मुकाबले में भारतीय टीम के जीतने की उम्मीदें अधिक हैं। कारण है कि दक्षिण अफ्रीका टीम कमजोर है और वर्तमान में भारतीय टीम की खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.