Move to Jagran APP

हांसी व आदमपुर से हिसार सिविल अस्पताल में लाए गए तीन वेंटिलेटर, अब 10 हुई संख्‍या

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहले 7 वेंटिलेटर थे। वहीं तीन नए वेंटिलेटर के आने से वेंटिलेटर की संख्या 10 हो गई है। गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सिविल अस्पताल में 80 बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 02:09 PM (IST)
हांसी व आदमपुर से हिसार सिविल अस्पताल में लाए गए तीन वेंटिलेटर, अब 10 हुई संख्‍या
हिसार सिविल अस्‍पताल में अब 10 वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी

हिसार/हांसी, जेएनएन। आदमपुर के स्वास्थ्य केंद्रो में प्रयोग नहीं किए गए तीन वेंटिलेटर को सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यह वेंटिलेटर सिविल अस्पताल लाए जाने से यहां कोरोना मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो गई है। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहले 7 वेंटिलेटर थे। वहीं तीन नए वेंटिलेटर के आने से वेंटिलेटर की संख्या 10 हो गई है। गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सिविल अस्पताल में 80 बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मौजूदा समय में इन सभी बैड पर मरीज दाखिल है। इनमें से 7 मरीज वेंटिलेटर पर है तो अन्य मरीज ऑक्सीजन पर है।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन लग रहे है 160 सिलेंडर -

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 80 कोरोना संक्रमितों के दाखिल होने पर यहां प्रतिदिन 160 सिलेंडर की खपत हो रही है। हालांकि सिविल अस्पताल का कोटा कम है, लेकिन बढ़ती ऑक्सीजन की डिमांड के चलते सेक्टर 27-28 के प्लांटो से यहां लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। सिविल अस्पताल में पहले सिर्फ सुबह और शाम के समय  ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी। लेकिन अब पूरा दिन सिलेंडर की सप्लाई होती रहती है। हालांकि यहां बल्क में आने की बजाय कभी 11 तो कभी 12 सिलेंडर आते है। ऑक्सीजन की कमी होने से पहले सिविल अस्पताल के मैनीफॉल्ट प्लांट में सुबह के समय 60 ऑक्सीजन सिलेंडर तो 30 सिलेंडर शाम के समय आते थे। लेकिन जब से ऑक्सीजन की किल्लत शुरु हुई है तब से सिविल अस्पताल में भी ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर परेशानियां आ रही है।

पांच नए मॉनिटर भी मिले

सिविल अस्पताल को अब पांच नए मॉनिटर भी मिले है। इनका उपयोग वेंटिलेटर के साथ ही किया जाएगा। सीएमओ डा. रत्नाभारती ने बताया कि सिविल अस्पताल और जिले में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ा रहे है। मैनपावर की कमी को पूरा करने के लिए भी उच्चाधिकारियों काे लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.