हादसों में छह साल की बच्ची सहित तीन की मौत, तीन घायल Hisar news
मृतकों में सेक्टर 16-17 में 15 साल के गुलशन और गाय के आगे आने से डाबड़ा गांव के पास पवन कुमार की मौत हुई। तीनों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में अलग-अलग जगह हुए तीन हादसों में छह की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें सेक्टर 16-17 में 15 साल के गुलशन और गाय के आगे आने से डाबड़ा गांव के पास पवन कुमार की मौत हुई। तीनों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। वहीं परिजनों में शोक की लहर है।
केस एक : बाइक का स्टेयङ्क्षरग लगने से बच्ची की मौत
हिसार। बगला रोड पर कार की चपेट में आने से महाबीर कॉलोनी निवासी छह वर्षीय लक्षा की मौत हो गई। हादसे में उसकी माता अंजू देवी और पिता रोहित घायल हो गए। वह बाइक पर उस समय शहर की तरफ आ रहे थे। बच्ची का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया।
पुलिस के अनुसार छह साल की लक्षा बाइक पर आगे बैठी थी। अचानक उनकी बाइक की टक्कर कार के साथ हो गई। हादसे में रोहित ने बाइक को संभालने का प्रयास किया लेकिन बाइक का स्टेयङ्क्षरग लक्षा की छाती पर लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसको तुरंत अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में अंजू और रोहित घायल हो गए जिनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
केस दो : गाय आगे आने से युवक की मौत
हिसार। डाबड़ा गांव के नजदीक बाइक पर जा रहे सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय पवन की बाइक के आगे अचानक गाय आगे आने से हुए हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया।
पुलिस के अनुसार पवन कुमार हिसार में नेट की तैयारी कर रहा था। वह छुट्टी होने के कारण अपने गांव बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक के आगे पशु आ गया। उसने बाइक को रोकने का प्रयास किया लेकिन हादसा हो गया। हादसे में घायल होने पर पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
केस तीन : सेक्टर 16-17 में कार की चपेट में आने से 15 साल के गुलशन की मौत, एक घायल
हिसार। सेक्टर 16-17 में कार के साथ स्कूटी की हुई दुर्घटना में सूर्य नगर निवासी 15 वर्षीय गुलशन की मौत हो गई। हादसे में मृतक का दोस्ट सेक्टर 1-4 निवासी रोहित घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक गुलशन और रोहित दोनों स्कूटी पर सेक्टर 16-17 में अपने दोस्त से मिलने के लिए गए थे। जब वह साउथ बाइपास की तरफ जा रहे थे तो उसी दौरान सामने से आ रही एक कार के मुडऩे पर हादसा हो गया। हेल्मेट नहीं पहने के कारण गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोग दोनों युवकों को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां गुलशन की मौत हो गई।