घर मेें आग लगने से तीन जिंदा जले, 4 की हालत नाजुक
कलाना गांव के भैरी अकबरपुर में दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जल गए जिसमें जलने वाले 3 की मौत हो गई और 4 बुरी झुलस कर घायल हो गए।
जेजेएन, हिसार। उकलाना गांव के भैरी अकबरपुर में दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जल गए जिसमें जलने वाले 3 की मौत हो गई और 4 बुरी झुलस कर घायल हो गए। घायलों को अलग अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है जिनका उपचार चल रह है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
धमाके साथ आग लग गई आग
हिसार के उकलाना के नजदीकी गांव भैरी अकबरपुर के पास ढ़ाणी बनाकर रह रहे सुरेश के घर में शुक्रवार रात करीब 2 बजे जोरदार धमाके साथ आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आज नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हादसे में घायल आरती ने बताया कि परिवार के सभी 8 लोग घर में सो रहे थे। देर रात जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। घर की सभी तारों से धुआं और आग निकल रही थी।
रस्ता खराब होने से देरी से पहुंची एंबुलेंस और फायर बिग्रेड
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत का कार्य आरंभ किया। ढ़ाणी की तरफ का रस्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाडिय़ों को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उकलाना थाना प्रभारी करीब 3 बजे मौके पर पहुंचे और जांच आरंभ की।
8 लोग सोये हुए थे घर में
उन्होंने बताया कि घर में सुरेश व उसके भाई के परिवार के 8 लोग सोये हुए थे। आग लगने के कारण सुरेश की पत्नी सुमन बेटी निशा और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव सुबह 4 बजे नागरिक अस्पताल में भेजे गए। आज तीनों का पोस्टमार्टम होगा।