सावन में कहीं बारिश तो कहीं रह गया सूखा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राज्य में 6 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल व कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
जागरण संवाददाता, हिसार : दक्षिण पश्चिमी मानसून में एनसीआर के अलावा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन कुछ जिले प्यासे ही रह गए। इस बार मौसम विज्ञानियों की संभावनाएं भी फेल हो रही हैं। पांच जुलाई को शुरू हुआ सावन तीन अगस्त को समाप्त हुआ तो बारिश का अलग ही आंकड़ा देखने को मिला। इन दिनों में प्रदेश के 12 जिलों में कम तो 10 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बारिश न होने से हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में तापमान के साथ उमस भी बढ़ रही है। इन जिलों में मौसम परिवर्तित होता भी है, मगर बारिश नहीं होती। अगर मेघ बरसते भी हैं तो यह बहुत छोटे क्षेत्र तक सीमित रह जाते हैं। इस स्थिति को मौसम विज्ञानी मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां न बनना बता रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राज्य में 6 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल व कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
सीजन में इन जिलों में अब तक बारिश की कमी
जिला- बारिश की कमी (फीसद में)
अंबाला- 48
भिवानी- 24
चंडीगढ़- 4
गुरुग्राम- 21
महेंद्रगढ़- 42
मेवात- 42
पलवल- 40
पंचकूला- 68
पानीपत- 21
रेवाड़ी- 41
रोहतक- 54
यमुनानगर- 22 सीजन में इन जिलों में सामान्य से कुछ ही अधिक बारिश
जिला- बारिश की अधिकता (फीसद में)
फरीदाबाद- 15
फतेहाबाद- 11
हिसार- 10
झज्जर- 17
जींद- 25
कैथल- 120
करनाल- 73
कुरुक्षेत्र- 52
सिरसा- 32
सोनीपत- 9