विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक आवास मार्ग का सीवरेज सिस्टम फिर फेल, फोरलेन पर भरा गंदा पानी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Dec 2021 06:42 PM (IST)

हिसार में विधायक डा. कमल गुप्ता के आवासीय मार्ग पर एक बार फिर यहीं स्थिति बन गई है कि लक्ष्मीबाई ...और पढ़ें

विधायक आवास मार्ग का सीवरेज सिस्टम फिर फेल, फोरलेन पर भरा गंदा पानी
विधायक आवास मार्ग का सीवरेज सिस्टम फिर फेल, फोरलेन पर भरा गंदा पानी

जागरण संवाददाता, हिसार : विधायक डा. कमल गुप्ता के आवासीय मार्ग पर लंबे समय से सीवरेज सिस्टम अव्यवस्थित है। एक बार फिर यहीं स्थिति बन गई है कि लक्ष्मीबाई चौक से फव्वारा चौक मार्ग पर सीवरेज सिस्टम जाम हो गया है। फोरलेन पर गंदे पानी का भराव हो गया है। जिसके कारण फोरलेन पर आवाजाही करने वालों लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है। बार बार जनस्वास्थ्य विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने का दावा करने के साथ साथ कार्य तो शुरु करती है लेकिन आज तक सीवरेज लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाए है। हालात ये है कि आज भी सीवरेज का गंदा पानी पूर्णत्य एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक नहीं पहुंच पा रहा है। आसपास के लोगों की माने तो करीब 70 प्रतिशत सीवरेज लाइन जाम पड़ी है। यह हालात एक-दो दिन में नहीं बने बल्कि यह सालों से हालात बने हुए है।

शहर का वीआइपी मार्ग, फिर भी बदहाल

विधायक आवास मार्ग शहर का वीआइपी मार्गों में से एक है। कारण है कि इस मार्ग पर नगर निगम कमिश्नर से लेकर एडीसी, एसडीएम और आईजी तक के आवास है। इसके अलावा नूर निवास स्कूल व नगर निगम कार्यालय भी इसी मार्ग पर है। लोगों के लिए बनाया गया जिदल पार्क से लेकर ज्ञान केंद्र तक इसी मार्ग पर है। ऐसे में यह मार्ग वीआइपी मार्ग होने के साथ ही इस मार्ग पर सीवरेज सिस्टम अक्सर जाम ही रहता है।

------------

ये भी जानें : क्षेत्रवासियों ने सिस्टम पर कटाक्ष करते हुए आरोप जड़ा कि पूर्व में इस मार्ग पर जो सीवरेज लाइन बिछाई गई उस सीवरेज लाइन का लेवल सही नहीं है। यही कारण है कि यहां पर सीवरेज सिस्टम अक्सर अव्यवस्थित रहता है। सालों से अधिकारी सीवरेज लाइन बिछाने वाले ठेकेदार व इंजीनियरों के बचाव में इस समस्या को झेलते आ रहे है। जिसका खामियाजा इस क्षेत्र के लोग भुगत रहे है। वर्जन

शहर में कई जगह सीवरेज सिस्टम का बुरा हाल है। बड़े स्तर पर सरकार व प्रशासन को सीवरेज सिस्टम सुधारने के लिए नई प्लानिग के साथ कार्य करना होगा।

- मनोहर लाल, पार्षद एवं चेयरमैन (सीवरेज, ड्रेनेज व पेयजल की सब कमेटी), नगर निगम हिसार।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।