सही तकनीकी जानकारी से कृषि क्षेत्र में उठाया जा सकता है फायदा : डॉ. राज¨सह
जागरण संवाददाता, रोहतक : सही तकनीकी जानकारी के साथ कृषि क्षेत्र में काम किया जाए तो कृ
जागरण संवाददाता, रोहतक :
सही तकनीकी जानकारी के साथ कृषि क्षेत्र में काम किया जाए तो कृषि फायदेमंद साबित हो सकती है। यह बात कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. राज¨सह धनखड़ ने कही। वे बृहस्पतिवार को विकास सदन में ग्रामीण विकास के लिए बनाई गई ग्रवित योजना को लेकर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह आम धारणा बन गई है कि कृषि घाटे का सौदा है लेकिन वास्तविकता इससे कही दूर है। उन्होंने कहा कि उपचारित बीजों के प्रयोग से कई प्रकार के रसायनिक खादों से बचा जा सकता है। उन्होंने गौमूत्र व गाय के गोबर से बनने वाले छिड़काव और इसके फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मिश्रित खेती व फसल चक्र के फायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि गोमूत्र यूरिया का एक बेहतर विकल्प है और इसके प्रयोग से जमीन में लवण व दीमक की समस्या से बचा जा सकता है।
पंचायतों का बताया इतिहास :
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के मास्टर ट्रेनर आरसी पूनिया ने ग्राम पंचायतों के इतिहास व उनकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में संस्कारों की कमी हो रही है और इसके लिए ग्रवित स्वयं सेवकों को अधिक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से पंचायतों को अपनी कार्य योजना बनाकर देनी होगी। ताकि विकास राशि पंचायतों को प्रदान की जा सकें।
खेल अवार्ड की दी जानकारी :
जिला खेल अधिकारी कार्यालय के देवेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले विभिन्न अवार्ड व सम्मान के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से शांति जून ने राज्य सरकार द्वारा चलाई गई छात्रवृति योजना व आंगनबाडी स्तर पर क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास संस्थान की मास्टर ट्रेनर सुनीता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय रोहिल्ला, आनंद सोनी, वेदपाल व ग्रवित योजना के स्वयं सेवक उपस्थित थे।