Move to Jagran APP

भाजपा मेयर प्रत्याशी के घोषणापत्र में जहाज उड़ाने का वादा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, हरियाणा के प्रभारी व सांसद अनिल जैन ने पार्टी के विभिन्न श्रेणियों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

By Edited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 05:12 PM (IST)
भाजपा मेयर प्रत्याशी के घोषणापत्र में जहाज उड़ाने का वादा
हिसार, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, हरियाणा के प्रभारी व सांसद अनिल जैन ने बुधवार दोपहर यहां मिलेनियम पैलेस में पार्टी के विभिन्न श्रेणियों के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें मेयर व पार्षद चुनावों में कैसे विजयी होना है, इस संबंध में जरूरी टिप्स दिए। इसके अलावा भाजपा ने मेयर चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।
शहर की जनता से किए 21 वायदे

इस घोषणा पत्र में उन्होंने शहर की जनता से 21 वादे किए हैं। इसमें शहर को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम और हिसार हवाई अड्डे को पूर्णतया विकसित करने का जनता से वादा किया गया है। बैठक में मेयर प्रत्याशी गौतम सरदाना के अलावा वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, चेयरमैन डा. कमल गुप्ता, चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन कर्ण¨सह राणौलिया, चेयरमैन कैप्टन भूपेन्द्र सिंह, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया, लोकसभा के विस्तारक दिनेश गोयल, जिला प्रभारी डा. ओमप्रकाश पहल, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक, बूथ अध्यक्ष, युवा बूथ अध्यक्ष व महिला बूथ प्रमुख, सभी वार्ड प्रत्याशियों, वार्डो के संयोजक व सह संयोजक, वार्डों के समन्वयक व भाजपा के सक्रिय कायकर्ताओं ने भाग लिया।
गुजरात की तर्ज पर मेयर चुनाव जीतने का दिया मंत्र
राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने गुजरात की तरह हरियाणा के सभी निगमों में मेयर चुनाव लड़ने की सलाह दी। इसके लिए उन्होंने हिसार के सभी 204 बूथ पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। इसके अलावा हर बूथ पर 1000 वोटरों के हिसाब से पन्ना प्रमुखों की ड्यूटी लगाई। हर पन्ना प्रमुख के हवाले 10 से 12 घर होंगे। चुनाव के समय उन सभी 12 घरों को पार्टी के लिए वोट डलवाने के लिए पन्ना प्रमुख प्रचार करेंगे।
भाजपा ने घोषणा पत्र में ये किए हैं वादे
1. हिसार हवाई अड्डे को पूर्णतया विकसित करना। 2. लाला लाजपतराय विश्वविद्यालय को तलवंडी राणा बाइपास पर संपूर्ण विकसित करना। 3. हिसार रेलवे स्टेशन को विश्व स्तर पर विकसित करना। 4. हिसार नगर को पूर्णतया रेलवे फाटक रहित करना। 5. नए बनने वाले भवनों के समयबद्ध नक्शे पास सुनिश्चित करना। 6. सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण। 7. महत्वपूर्ण/संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना। 8. पूरे हिसार नगर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना। 9. हिसार नगर के प्रत्येक नागरिक के लिए पेयजल की व्यवस्था करना। 10. नगर में सुगम यातायात के लिए महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण करवाना एवं समुचित स्ट्रीट लाइट सहित दिशासूचक बोर्ड लगवाना। 11. दूषित पानी की निकासी के लिए चुस्त-दुरुस्त सीवरेज व्यवस्था करना। 12. मापदंडों पर खरी उतरने वाली अवैध कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना। 13. रेहड़ी पटरी वालों को व्यवस्थित रूप से पुर्नस्थापित करना। 14. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को सरल, सुलभ एवं समयबद्ध उपलब्ध करवाना। 15. नगर में समुचित सामुदायिक भवनों का निर्माण। 16. नगर निगम की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली को ऑनलाइन करना। 17. नगर की संपूर्ण सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को एलईडी लाइट से सुसज्जित करना। 18. नगर से निकलने वाले कूडे़ का प्रभावी उठान एवं निस्तारण करना। 19. नगर में बाधारहित यातायात व्यवस्था के लिए व्यस्त स्थलों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगवाना। 20. आवश्यकता अनुसार पार्किग स्थलों का निर्माण करवाना। 21. सौर ऊर्जा व ऊर्जा के अन्य सुरक्षित वैकल्पिक साधनों को प्रोत्साहित कर प्रदूषण रहित वातावरण बनाना।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.