माता के भजन गाते मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, मांगीं मन्नतें
संवाद सहयोगी, हिसार : नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, हिसार : नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। नवरात्र के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी मां की पूजा की गई। वहीं शहर के प्राचीन देवी भवन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई श्रद्धालु तो यहां माता के भजन गाते हुए पहुंचे। मंदिर में देर शाम तक पूजा-अर्चना चलती है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हुआ था। वहीं मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को नारियल का प्रसाद दिया गया। बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिर के बाहर लगी स्टालों पर भी बच्चों ने खाने-पीने का खूब आनंद उठाया।
बॉक्स
आज होगी स्कन्दमाता की पूजा
नवरात्र के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को माता स्कन्दमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। ये भगवान स्कन्द कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाने जाते है। इन्हीं भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां दुर्गा के इस स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होता है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती है। इसी कारण से इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन ¨सह है।