Move to Jagran APP

ऋषिपाल के सिर पर सजा गजुटा के प्रधान का ताज

सचिव पद पर उनके प्रतिद्वंदी विनोद गोयल का कब्जा। गजुटा चुनाव में दोनों प्रतिद्वंदियों पैनल में बंटी जीत प्रधान ऋषिपाल ने पूर्व प्रधान धर्मेंद्र को 44 वोटों से हराया।

By manoj kumarEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 03:56 PM (IST)
ऋषिपाल के सिर पर सजा गजुटा के प्रधान का ताज
ऋषिपाल के सिर पर सजा गजुटा के प्रधान का ताज

जेएनएन, हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्‍वविद्यालय में टीचिंग एसोसिएशन के चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे आए हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. ऋषिपाल पूनिया को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। उन्होंने पूर्व प्रधान प्रो. धर्मेंद्र कुमार को 44 वोटों के अंतर से हराया। प्रो. ऋषिपाल को 114 और प्रो. धर्मेंद्र को 70 वोट मिले। वहीं, दूसरे महत्वपूर्ण सचिव पद पर प्रो. ऋषिपाल पूनिया के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाने वाले विनोद गोयल ने जीत हासिल की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रत्याशी जितेंद्रपाल को दो मतों से शिकस्त दी। जितेंद्रपाल को 91 जबकि विनोद गोयल को 93 वोट मिले। चुनाव में दोनों प्रतिद्वंदी पैनल के बीच जीत बंट गई और प्रधान और सचिव दोनों मुख्य पदों पर एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वियों ने जीत हासिल की है। इससे पहले दोनों पदों पर जीतने वाले इन उम्मीदवारों की ओर से कई मामलों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अप्रत्यक्ष रूप से चलता रहा है।

loksabha election banner

दो ही पैनल मैदान में थे

इस चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार प्रो. पूनियां और प्रो. धर्मेंद्र के पैनल सीधे तौर पर मैदान में थे। जिनमें से प्रो. धर्मेंद्र पैनल से वे स्वयं प्रधान का चुनाव हार गए। उनके पैनल के उप-प्रधान संजय तिवारी, सचिव विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सैनी, ज्योति, नरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं, प्रो. ऋषिपाल पूनिया पैनल से वे स्वयं प्रधान बने और उनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य राजेश ठाकूर ने जीत हासिल की। दूसरी ओर निर्विरोध चुनी गई संयुक्त सचिव प्रीति प्रभाकर और कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जीत हासिल करने वाली सुमन दहिया को दोनों पैनल अपना-अपना सदस्य बता रहे हैं।

202 में से 189 वोट हुए पोल

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीङ्क्षचग एसोसिएशन में कुल 202 वोट हैं, जिनमें से एसोसिएशन के अधिकारियों के पदों के लिए 189 वोट पोल हुए और उनमें से एक वोट रद हो गया। जिसके बाद 188 वोटों की गिनती की गई। दूसरी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए पोल हुए 189 वोट में से चार रद हो गए और 185 वोटों में से गिनती की गई।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

सुमन दहिया (इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियङ्क्षरग) - 154 (जीती)

ज्योति  (कंप्यूटर साइंस एंड  इंजीनियरिंग) - 131 (जीती)

राजेश ठाकुर (बायो एंड नेनो टेक्नोलॉजी) - 126 (जीते)

नरेंद्र कुमार (डा. भीम आंबेडकर लाइब्रेरी) - 115 (जीते)

अभिषेक सैनी (प्रिन्टर टेक्नोलॉजी) - 111 (जीते)

काङ्क्षलदी (फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट) - 104 (जीती)

प्रियंका दलाल (इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन  इंजीनियरिंग) - 102  (हारीं)

सुनैना (डिस्टेंस एजुकेशन) - 99 (हारीं)

किसको कितने मिले वोट

प्रधान                            वोट मिले                                     परिणाम

धर्मेंद्र कुमार (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनिर‍िग) -        70         हारे

ऋषिपाल पुनिया (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनिर‍िग) -         114        जीते

उप-प्रधान

मनीष जांगड़ा (इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियर‍िग) -     79        हारे

संजय तिवारी (डिस्टेंस एजुकेशन)-                 105        जीते

सचिव

जितेंद्र पाल (एनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिग) -        91        हारे

विनोद गोयल (डिस्टेंस एजुकेशन) -                93        जीते

कोषाध्यक्ष

राकेश कुमार (मैकेनिकल इंजीनियर‍िग) -             93        हारे

संजय कुमार (अप्लाइड साइकोलॉजी)  -             94        जीते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.