अपराधियों पर कसेंगे लगाम : आइजी
हिसार मंडल के नए आइजी संजय कुमार ने बुधवार को अपना पद भार संभाल लिया। वह पूर्व आइजी अमिताभ ¨सह ढिल्लो की जगह पर आए है।
जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार मंडल के नए आइजी संजय कुमार ने बुधवार को अपना पद भार संभाल लिया। वह पूर्व आइजी अमिताभ ¨सह ढिल्लो की जगह पर आए है। ढिल्लो का तबादला फरीदाबाद हो गया है। आइजी संजय ने अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ बाल अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही है। नए आइजी के साथ उम्मीद है कि नशे फैलाने वालों पर तेजी से दोबारा से अंकुश लगाने के लिए अभियान चलेगा। नवनियुक्त आइजी संजय ¨सह इससे पहले आइजी सुरक्षा, आइजी ट्रैफिक, आइजी रोहतक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी संजय ¨सह हिसार रेंज की भगौलिक परिस्थितियों से पहले से परिचित है। आइजी बनने से पहले सिरसा और भिवानी में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके है। आइजी संजय ¨सह ने कहा कि हिसार रेंज में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना, रेंज में नशे व ¨हसक अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना, अपराधियों पर तुरंत व प्रभावी कार्यवाही उनकी प्राथमिकता रहेगी। बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाना होगा। कानून की पालना हो इसको लेकर भी कदम उठाए जाएंगे।