Move to Jagran APP

मेयर सीट की बढ़ती दावेदारी पर ¨चता में भाजपा हाईकमान, कहा- टिकट पर नहीं ¨सबल पर दें ध्यान

जागरण संवाददाता, हिसार : राज्यव्यापी आयोजनों में हिसार जिले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:34 AM (IST)
मेयर सीट की बढ़ती दावेदारी पर ¨चता में भाजपा हाईकमान, कहा- टिकट पर नहीं ¨सबल पर दें ध्यान
मेयर सीट की बढ़ती दावेदारी पर ¨चता में भाजपा हाईकमान, कहा- टिकट पर नहीं ¨सबल पर दें ध्यान

जागरण संवाददाता, हिसार : राज्यव्यापी आयोजनों में हिसार जिले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुल्तानपुर में 19 नवंबर को होने वाली रैली में भी हिसार अग्रणी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात प्रदेश प्रवक्ता एवं हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव ने बालसमंद रोड स्थित लीलावती पैलेस में जिला प्रधान सुरेंद्र पुनियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में नगर निगम चुनावों को लेकर भी गहन मंथन किया गया।

loksabha election banner

नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि निगम के चुनावों में मेयर भी हमारा होगा और अधिकतम पार्षद भी हमारे होंगे। इसके लिए बूथों पर कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। टिकट किसे मिलेगी इस पर विचार न करते हुए पार्टी के सिंबल पर ध्यान दें। जिसको भी पार्टी की टिकट मिले उसके लिए यथाशक्ति जुट जाएं। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता एवं हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव, विधायक एवं चेयरमैन डा. कमल गुप्ता, हिसार जिला के प्रभारी डा. ओमप्रकाश पहल, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन कर्ण ¨सह रानोलिया व लोकसभा विस्तारक दिनेश गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा रानी ने किया। बैठक में किसने क्या कहा - प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत को अध्यात्मिक गुरु बनाने के लिए हमारी पार्टी कृतसंकल्प है। देश का नेतृत्व शक्तिशाली हाथों में होगा तभी हम दुनिया के अग्रणी देश बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि भविष्य में विश्व का नेतृत्व भारत करेगा। पूरी दुनिया भारत की बात मानने को बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की परीक्षा चुनाव के समय होती है। कार्यकर्ता की बदौलत ही आज भाजपा को वि‌र्श्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

---

विधायक डा. कमल गुप्ता हम विलक्षण तरीके से कार्य कर विलक्षण लक्ष्य को प्राप्त करें। हर बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर ले जाने की योजना को कार्यरूप दें। यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी, जिससे लोकसभा चुनावों का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि यह तय है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी।

---

हिसार जिला प्रभारी डा. ओमप्रकाश पहल

अगले तीन दिनों में कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचने की व्यापक तैयारी कर लें।

---

- जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुनियां प्रदेश की बैठक में हिसार जिले से 10 हजार का लक्ष्य तय किया गया है, परंतु इससे कहीं अधिक संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसके लिए कमर कस ले।

---

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, मंडल अध्यक्ष गणेशत्तद शर्मा, सुनील वर्मा, नरेश ¨सगल, प्रवीण बंसल, सुरजीत मुकलान व अनिल गोदारा, सोपनाली ¨सह फोगाट, गायत्री यादव, सरोज सिहाग, रेखा ऐरन, हनुमान ऐरन, मीनू भुटानी, रामफल बूरा, सत्यपाल शर्मा, जोगीराम सिहाग, गौत्तम सरदाना, भूप ¨सह रोहिल्ला, राजेंद्र लाम्बा, बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण बिश्नोई, रवि सैनी, सतीश महता, घोलू गुर्जर, अजय ¨सधु, सुखबीर डूडी, सुभाष मल्हौत्रा, सुंदर सैनी, भीम महाजन, राजकुमार इंदौरा, अजय पारीक, संजय सैनी, अरूणदत्त शर्मा, रामस्वरूप पोपली, श्रीकुमार शर्मा, रामचंद्र गुप्ता व जय ¨सह बिश्नोई आदि भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.