विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से भी खराब हुई हरियाणा के कई शहरों की हवा, देश के टॉप-12 में 6 शहर शामिल; पंचगांव में AQI 406

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM (IST)

हरियाणा के कई शहरों की वायु गुणवत्ता दिल्ली से भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जिसमें गुरुग्राम का पंचगांव ...और पढ़ें

दिल्ली से भी खराब हुई हरियाणा के कई शहरों की हवा। फोटो जागरण

दिल्ली से भी खराब हुई हरियाणा के कई शहरों की हवा। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंचगांव देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना।

  2. हरियाणा के कई शहरों की हवा दिल्ली से खराब।

  3. झज्जर में आठ प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट हटाए गए।

जागरण संवाददाता, हिसार/पानीपत। हरियाणा के कई शहरों की हवा दिल्ली की हवा से भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। राकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकार्ड में वीरवार देर शाम तक प्रदेश के छह शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। गुरुग्राम जिले के पंचगांव में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है।

इस स्तर पर हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। देश के टाप-12 प्रदूषित शहरों में पंचगांव दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, मानेसर का एक्यूआइ 343, बहादुरगढ़ का 342, गुरुग्राम का 331, हिसार का 327 और बल्लभगढ़ का 316 दर्ज किया गया। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हिसार सबसे तेज प्रदूषित होते शहरों में टाप पर पहुंच गया है।

यहां पिछले बुधवार और वीरवार के बीच प्रदूषण का एक्यूआइ 49 अंक बढ़ा है। ये 278 से बढ़कर 327 पर पहुंच गया है। इसके अलावा गुरुग्राम-मानेसर की हवा पिछले चार दिन में दोगुनी जहरीली हो गई है। एनसीआर में लगाए ग्रेप-2 की पाबंदियां यहां पर बेअसर नजर आ रही हैं।

यहां गुरुग्राम: मानेसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 से बढ़कर 325 पहुंचा तो गुरुग्राम में 183 से 322 हुआ है। इसके उलट जींद में यह 354 से घटकर 268 और कैथल में 326 से घटकर 248 रह गया। बहादुरगढ़ में 365 से घटकर 342 और बल्लभगढ़ में 353 से घटकर 316 दर्ज हुआ। पंचकूला-पलवल की हवा सबसे अच्छी प्रदेश में चरखी दादरी का एक्यूआइ 304 और फरीदाबाद का 303 रहा। दोनों शहर बहुत खराब श्रेणी में रहे।

रोहतक में 294, कुरुक्षेत्र में 289, सोनीपत में 277, अंबाला में 271 और जींद में 268 एक्यूआइ दर्ज हुआ। इसके विपरीत भिवानी 198, पानीपत 184 और सिरसा 178 के साथ मध्यम श्रेणी में रहे। पंचकूला का एक्यूआइ 68 और पलवल का 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आते हैं। अलग-अलग शहरों में अलग प्रदूषक रिपोर्ट के अनुसार पंचगांव में पीएम-10 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि मानेसर, गुरुग्राम, हिसार, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ में पीएम-2.5 प्रमुख प्रदूषक दर्ज हुआ।

पीएम-2.5 के सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। एक्यूआइ प्रदूषण का समग्र संकेतक है, जबकि प्रमुख प्रदूषक की पहचान हवा में मौजूद कणों के प्रकार को समझने में मदद करती है। झज्जर में बिना एनओसी चल रहे आठ आरएमसी प्लांट हटाए झज्जर में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कार्रवाई हुई है। एचएसपीसीबी और डीटीपी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र चल रहे आठ रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट हटाए गए। बादली स्थित मैसर्स काम आरएमसी ने अपना ढांचा स्वयं हटा लिया।

स्थान शहर राज्य

  • एक्यूआइ 1 गजरौला उत्तर प्रदेश
  • 407 2 पंचगांव हरियाणा
  • 406 3 पारादीप
  • ओडिशा 393 4 दिल्ली
  • दिल्ली 369 5 अनपरा उत्तर प्रदेश
  • 343 5 मानेसर हरियाणा
  • 343 7 बहादुरगढ़ हरियाणा
  • 342 8 खैरथल राजस्थान
  • 339 9 भिवाड़ी राजस्थान
  • 337 10 गुरुग्राम हरियाणा
  • 331 11 हिसार हरियाणा
  • 327 12 बल्लभगढ़ हरियाणा 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।