Move to Jagran APP

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश के दस किसान रहे विजेता

डा. विरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1517 किसानों व कृषि वैज्ञानिकों ने पंजीकरण करवाया था। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें सही जवाब देने वाले प्रथम 10 किसानों का चयन किया गया था। वेबिनार के दौरान किसानों से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए व्याख्यानों के आधार पर ही प्रश्न पूछे गए थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 08:37 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश के दस किसान रहे विजेता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश के दस किसान रहे विजेता

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि में विविधिकरण व नई तकनीकों को लेकर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्यातिथि ऑनलाइन किसानों से रू-ब-रू हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने की थी। वेबिनार का मुख्य विषय 'कृषि में विविधता : किसानों की आजीविका में सुधार के लिए अभिनव कार्यक्रम' था। वेबिनार के संयोजक कृषि वानिकी के विभागाध्यक्ष डा. आरएस ढिल्लो व समन्यवक डा. विरेंद्र दलाल थे।

loksabha election banner

डा. विरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1517 किसानों व कृषि वैज्ञानिकों ने पंजीकरण करवाया था। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसमें सही जवाब देने वाले प्रथम 10 किसानों का चयन किया गया था। वेबिनार के दौरान किसानों से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए व्याख्यानों के आधार पर ही प्रश्न पूछे गए थे। यह किसान रहे विजेता

डा. विरेंद्र ने बताया कि विजेता किसानों में बलराम यादव पुत्र लीलाराम गांव जरियावास(महेंद्रगढ़), दिनेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह गांव राजली (हिसार), दिनेश कुमारी पुत्री राम मेहर सिंह गांव बनभोरी (हिसार), गोविद पुत्र महेन्द्र सिंह गांव पातन (हिसार), मंगत राम पुत्र रामजी लाल गांव पबनी कलां (यमुनानगर), मोहन लाल पुत्र अजीत सिंह गांव अरनियां वाली (सिरसा), रवीना पुत्री भगवान गांव धारवान बास (भिवानी), रवि सिवाच पुत्र जगजीत सिंह गांव बुडाना (हिसार), रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश गांव दड़बा कलां (सिरसा) व सुमन लता पुत्री भाग सिंह गांव बनभोरी (हिसार) शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.