विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार तो मार डालेगी गर्मी, मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 09:14 PM (IST)

हरियाणा में मौसम के तेवर अभी से बेहद तल्‍ख हाे गए हैं। इससे इस बार गर्मी के कहर ढ़ाने की ...और पढ़ें

इस बार तो मार डालेगी गर्मी, मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा
इस बार तो मार डालेगी गर्मी, मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

जेएनएन, हिसार। इस बार गर्मी का जो रुख है उससे आने वाले महीनों में जीना मुहाल हो जाएगा। ह‍रियाणा में गर्मी ने अभी से प्रचंड रूप धारण कर लिया है। हालात यह है कि मार्च में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार के गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल में झुलसाने वाली गर्मी पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम का रहा। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल के बाद बदल सकता है मौसम

झज्जर और भिवानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 4 अप्रैल से मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

फसल पर भी पड़ेगा असर

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर खेती पर भी पड़ेगा। हालांकि जिन्होंने गेहूं की अगेती बिजाई की थी, उस पर असर नहीं पड़ेगा। मगर जिन्होंने गेहूं की पछेती बिजाई की थी, उसे पकाई के लिए समय कम मिलेगा। गर्मी व लू चलने के कारण यह फसल जल्दी आ जाएगी। ऐसा ही रहा तो इस बार भी बैसाखी से दस दिन पहले ही गेहूं कटाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कहां कितना तापमान

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)



गुरुग्राम 40.6 19.1



फतेहाबाद 37 19



झज्जर 38 19



रोहतक 35 17



भिवानी 38 19



सिरसा 34 18



चरखी दादरी 37 18



हिसार 37 20



करनाल 33.8 13.5



कैथल 34 17



जींद 37 19



यमुनानगर 35 17



अंबाला 34.5 18.2



कुरुक्षेत्र 34 16



पानीपत 36 18

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।