Move to Jagran APP

5 एमएम बरसात से तापमान में गिरावट, फसलों को फायदा

रविवार अलसुबह हुई बरसात ने मौसम को बदलकर रख दिया। बरसात के क

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 07:04 AM (IST)
5 एमएम बरसात से तापमान में गिरावट, फसलों को फायदा
5 एमएम बरसात से तापमान में गिरावट, फसलों को फायदा

जागरण संवाददाता,भिवानी : रविवार अलसुबह हुई बरसात ने मौसम को बदलकर रख दिया। बरसात के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। वहीं बरसात के चलते सुबह के समय धुंध का असर भी फीका रहा। हालांकि बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही बरसात की संभावना जताई थी। शनिवार शाम से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। मध्य रात्रि तक असमान में बादल छा गए। रविवार अल सुबह बिजली भी कड़कने के साथ-साथ बरसात भी हुई। भिवानी जिले में 4-5 एमएम बरसात हुई। वहीं दादरी जिले में बरसात की मात्रा 6-7 एमएम दर्ज की गई। बरसात का फसलों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे किसानों को कुछ दिनों तक ¨सचाई करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है। ये हुई बरसाता

खंड बरसात

भिवानी 5 एमएम

बवानीखेड़ा 5 एमएम

तोशाम 4 एमएम

लोहारू 4 एमएम

सिवानी 5 एमएम

दादरी 6 एमएम

बाढ़ड़ा 7 एमएम

बौंदकलां 6 एमएम ये रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री मापा गया था। दिनभर में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई। मौसम में आ‌र्द्रता 83 प्रतिशत, ओसांक ¨बदु 7 डिग्री व 75 प्रतिशत तक आसमान बादलों से ढका रहा। ये ट्रेनें हुई लेट मौसम की मार यातायात पर भी देखने को मिली। गोरखधाम सुपरफास्ट 2 घंटे, रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर 1 घंटा 15 मिनट, जयपुर-हिसार पैसेंजर 1 घंटा 45 मिनट, हिसार-जयपुर पैसेंजर 1 घंटा 30 मिनट लेट रही। इनके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाई। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.