इस मौके पर साहसी व प्रतिभाशाली महिलाएं होंगी सम्मानित, इस दिन तक करें आवेदन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की साहसी, प्रतिभाशाली तथा महिलाओं व बच्चों के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जेएनएन, हिसार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की साहसी, प्रतिभाशाली तथा महिलाओं व बच्चों के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामाजिक क्षेत्र तथा महिला व बाल उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक व समाज सेवा के कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र महिला किए गए कायरें से संबंधित प्रमाण पत्र व विवरण सलंग्न करके अपना आवेदन 10 जुलाई तक बाल भवन स्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकती है। उन्होंने कहा ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो हमेशा आगे रहती हैं। सम्मानित करने से उनके मनोबल को मजबूती मिलती है। महिलाओं को हमेशा नीडरता से रहना चाहिए। महिलाओं की प्रतिभा संकोच के मारे दबी रह जाती है। इस तरह के आयोजन से उनके प्रोत्साहन को मजबूती मिलती है। पुरुष प्रधान समाज की सोच से बाहर निकल कर देखें तो महिलाएं किसी भी तरह से कम नहीं है।