स्वीकार फाउंडेशन ने एचएयू लुवास में बांटे मास्क और सैनिटाइजर
स्वीकार फाउंडेशन द्वारा दोनों ही विश्वविद्यालयों के सुरक्षा कर्मचारियों को 200 मास्क और सैनिटाइ•ार बांटे गए। साथ ही उनके इस कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने के लिए सराहना भी की।
जागरण संवाददाता, हिसार : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार बढ़ रहा है। वहीं हिसार शहर के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भी कोरोना के केस मिल रहे हैं। विश्वविद्यालय में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए दोनों ही विश्वविद्यालय प्रयास कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में आने वालों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
शुक्रवार को स्वीकार फाउंडेशन द्वारा दोनों ही विश्वविद्यालयों के सुरक्षा कर्मचारियों को 200 मास्क और सैनिटाइ•ार बांटे गए। साथ ही उनके इस कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने के लिए सराहना भी की। स्वीकार फाउंडेशन के हिसार प्रतिनिधि (फार्मासिस्ट) दीपक पंवार ने बताया की इस कोरोना काल में सुरक्षा कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार 24 घंटे अपना कार्य कर रहे हैं। इनके कारण ही विश्वविद्यालय में रहने वाले अन्य स्टाफ अपने आपको महफूज और सुरक्षित महसूस करते हैं। यह सही मायने में कोरोना योद्धा हैं।