बरवाला की कपास मंडी में रैली को संबोधित करने आई थीं सुषमा स्वराज
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज 2009 के विधानसभ
संवाद सहयोगी, बरवाला : पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज 2009 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र जोग के समर्थन में बरवाला की कपास मंडी में रैली को संबोधित करने आई थी। स्वराज बरवाला में हेलीकाप्टर से आई थी और रैली स्थल के निकट विशेष रूप से हेलीपैड बनाया गया था। रैली में पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र जोग और मंडल के युवा भाजपा मनोज रहेजा, बुधराम गुप्ता, महेश शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता और धर्मेद्र बंजारा आदि ने उनका स्वागत किया था। भारतीय जनता पार्टी ने 2009 के चुनावों में बरवाला विधानसभा से जितेंद्र जोग को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वर्करों समेत सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप