अलसुबह आसमान में छाए बादल, धूल और गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना, हल्की बूंदाबांदी के आसार
चार से पांच दिनों तक वातावरण में छाई धूल से बनी परेशानी से मौसम में हुई तब्दीली से राहत मिल ही गई। शनिवार को देर रात जिले में कई जगह हुई बारिश के बाद रविवार को रात तक मौसम सुहावना रहा तो वहीं अलसुबह कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भ्भ्भ्भ्भ्भ्भ्हुई।
जेएनएन, हिसार : चार से पांच दिनों तक वातावरण में छाई धूल से बनी परेशानी से मौसम में हुई तब्दीली से राहत मिल ही गई। शनिवार को देर रात जिले में कई जगह हुई बारिश के बाद रविवार को रात तक मौसम सुहावना रहा तो वहीं अलसुबह कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं सोमवार को अलसुबह ही आसमान में काली घटाएं छा गई धूप न निकलने के चलते दोपहर तक मौसम एक दम सुहावना हो गया। वहीं हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली और सोमवार को तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं दिन के समय रुक-रुककर आंशिक बादल छाए और ठंडी हवा चलती रही। रविवार को तापमान साढ़े 3 डिग्री की गिरावट के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले जहां राजस्थान से उठे धूल कण वातावरण में छा गए थे। वहीं अब उसी प्रभाव के चलते हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 20 जून के आसपास प्री मानसून आने के भी आसार हैं। इसके आगे जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून हरियाणा में पूर्ण तौर पर दाखिल हो सकता है। इस बार केरल में भी मानसून अपने निर्धारित समय से भी दो दिन पहले ही पहुंच गया था। ऐसे में अब उम्मीद की जा सकती है। गर्मी से जूझने के दिन जल्द ही बीतने वाले होंगे। हल्की बूंदाबांदी होने के चलते भी लोगों को लू से नहीं झुलसना होगा।