Move to Jagran APP

भाजपा का सदस्यता अभियान नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर : सुजीत कुमार

जागरण संवाददाता हिसार प्रदेश भाजपा एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 02:14 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:19 AM (IST)
भाजपा का सदस्यता अभियान नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर : सुजीत कुमार
भाजपा का सदस्यता अभियान नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर : सुजीत कुमार

जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश भाजपा एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने अपने सेक्टर 15 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। नलवा हलका के तीनों मंडल अध्यक्ष आज भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार को सेक्टर 15 स्थित उनके आवास पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के जन्मदिवस के अवसर पर लड्डू बांटे और कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर इतिहास रचने का काम भाजपा ने किया। भाजपा के जिला मीडिया सह-प्रभारी एवं हलका नलवा संयोजक संदीप गंगवा ने भाजपा जिला हिसार के संगठनात्मक चुनावों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने संगठनात्मक चुनाव के लिए'जिला निर्वाचन समिति'का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में संगठन के चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन समिति का गठन हुआ है।

चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा का जिक्र करते हुए जिला मीडिया सह-प्रभारी ने कहा कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बूथ की इकाई का चुनाव होगा, इसमें बूथ के अध्यक्ष चुने जाएंगे। इसके बाद उनकी प्रदेशभर की सूची बनाई जाएगी। यह सूची 25 से 30 दिसंबर तक प्रदेशभर से रजिस्टर बनाए जाएंगे और 1 जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुने गए बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को चुनेंगे। 15 से 25 जनवरी तक जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा।

इस अवसर पर आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, स्याहड़वा मंडल अध्यक्ष सरजीत कालीरावना, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष नरेश सोनी, स्याहड़वा मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मा फोगाट, आर्य नगर मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार आइतान, जगदीश कालीरावना, आजाद नगर मंडल उपाध्यक्ष जगत शर्मा, आत्मा राम, शेखर बागड़ी, दिलबाग अहलावत, साधु राम बैनीवाल, प्रेम पनिहार, वेद गौड़, दलीप लौरा आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.