Move to Jagran APP

हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत हरियाणा प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होंगे विद्यार्थी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश को चार मंडलों में बांटा गया है। स्कूलों के विद्यार्थी संबंधित जिलों की संस्कृति भौगोलिक स्थित जिले की बोली जातीय कहानियां प्रसिद्ध मंदिर जिले में लगने वाले मेले स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी लेंगे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 04:28 PM (IST)
प्रदेश के विद्यार्थी तेलंगाना की संस्कृति व भौगोलिक स्थिति के बारे में रूबरू हो रहे हैं

सिरसा, जेएनएन। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारतीय संस्कृति से विद्यार्थी रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत हरियाणा प्रदेश की संस्कृति से विद्यार्थी आपस में विचार सांझे करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश को चार मंडलों में बांटा गया है। स्कूलों के विद्यार्थी संबंधित जिलों की संस्कृति, भौगोलिक स्थित, जिले की बोली, जातीय कहानियां, प्रसिद्ध मंदिर, जिले में लगने वाले मेले, स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं समय समय पर एक दूसरे जिले में विद्यार्थी जाकर भी जानकारी लेंगे।

loksabha election banner

इसके लिए विभाग ने अलग अलग जिलों का आपस में आंबटन कर दिया गया है। गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रदेश को तेलंगाना के साथ जोड़ा हुआ है। प्रदेश के विद्यार्थी तेलंगाना की संस्कृति व भौगोलिक स्थिति के बारे में रूबरू हो रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रदेशों में बोली जाने वाली भाषा को भी विद्यार्थी सीख रहे हैं।

किस जिले को किसके साथ जोड़ा
समग्र शिक्षा अभियान द्वारा हरियाणा एक, हरियाणावी एक के तहत एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ा गया है। जिसके तहत सिरसा जिले को महेंद्रगढ़ जिले के साथ जोड़ा गया है। गुरुग्राम को हिसार से, फरीदाबाद को जींद से, पलवल को भिवानी से, नूंह को चरखीदादरी से, रेवाड़ी को फतेहाबाद से, करनाल को युमनानगर से, अंबाला को रोहतक से, कुरूक्षेत्र को सोनीपत से, कैथल को झज्जर से व पंचकूला को पानीपत के साथ जोड़ा गया है।

स्कूलों में चलेंगे कार्यक्रम
हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत संबंधित जिलों की संस्कृति, भौगोलिक स्थिति व अन्य जानकारी हासिल कर सके। इसके लिए समय समय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी ने खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति कर दिए हैं।

----सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हरियाणा एक, हरियाणावी एक के तहत विद्यार्थी एक दूसरे जिलों की संस्कृति, भौगोलिक व अन्य जानकारी हासिल करेंगे। सिरसा जिले के विद्यार्थी महेंद्रगढ़ जिले के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसी के साथ समय समय पर एक दूसरे जिलों में जाकर विद्यार्थी जानकारी लेंगे।
नरेंद्र कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी, सिरसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.