Move to Jagran APP

लॉकडाउन में भी चल रहा था स्‍पा सेंटर, फतेहाबाद पुलिस ने मारी रेड, चार युवतियों सहित 7 हिरासत में

पुलिस ने स्पा सेंटर में मौजूद चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि हुडा सेक्टर में लॉकडाउन के दौरान भी स्पा सेंटर चल रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:54 PM (IST)
लॉकडाउन में भी चल रहा था स्‍पा सेंटर, फतेहाबाद पुलिस ने मारी रेड, चार युवतियों सहित 7 हिरासत में
लॉकडाउन के दौरान फतेहाबाद में स्‍पा सेंटर में मिले लोगों को पुलिस साथ लेकर जाती हुई

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर में लॉकडाउन के दौरान स्पा सेंटर चलने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे के बाद शटर खोला। पुलिस ने करीब आधे घंटे की कारवाई के बाद स्पा सेंटर में मौजूद चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि हुडा सेक्टर में लॉकडाउन के दौरान भी स्पा सेंटर चल रहा है। यहां पर हर दिन लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान खतरनाक हो सकता है। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी कविता व हुडा चौकी पुलिस से पुलिस कर्मचारी स्पा सेंटर पर पहुंच गया। पुलिस के आने की सूचना स्पा सेंटर संचालकों को लग गई। जिसके बाद शटर को ताला लगा लिया और अंदर ही बंद हो गया।

करीब आधे घंटे तक पुलिस बाहर खड़ी रही। इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बार बार शटर खोलने की बात कहने के करीब आधे घंटे बाद शटर का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही पुलिस की टीम अंदर चली गई। इस दौरान मीडिया को अंदर जाने की अनुमति तक नहीं दी गई। पुलिस ने पूरे स्पा सेंटर में सर्च अभियान चलाया।

करीब आधे घंटे तक अभियान चलने के बाद पुलिस ने इस स्पा सेंटर से चार महिलाएं व तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने में लेकर गई है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस अब पूछताछ के लिए इन लोगों को साथ लेकर जा रही है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.