विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonali Phogat Death: सोनाली की बहन बाेली, हमने 50 फोन किए, पीए सुधीर ने नहीं उठाया

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 08:37 AM (IST)

बहन रेमन फोगाट ने बताया कि सोनाली की उनकी मां से रात को फोन पर बात हुई थी। सोनाली ने ...और पढ़ें

बहन ने बताया सोनाली ने मौत वाली रात मां को फोन किया था और कुछ बातें बताई थी
बहन ने बताया सोनाली ने मौत वाली रात मां को फोन किया था और कुछ बातें बताई थी

आनलाइन डेस्‍क, हिसार। भाजपा नेत्री और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट के निधन पर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। उनकी बहन रेमन फोगाट के बाद अब दूसरी बहन रुकेश का भी बड़ा बयान सामने आया है।

रुकेश ने कहा कि सोनाली ने गोवा से रात को 10 बजे फोन किया था। मुझे उसने मुझे कहा कि मैं परेशान हूं, मेरे साथ गलत हुआ है। मैंने पूछा कि क्या हुआ है। उसने कहा मैं आकर बताऊंगी। उसने 3 से 4 बार काल की थी। सुबह हमने कई फोन किये पर फोन नहीं उठाया। पीए सुधीर सांगवान ने भी फ़ोन नहीं उठाए। जब पूछा तो कहा मैं बिजी था, हमने पूछा दूसरों के फ़ोन उठा रहे हो तो हमारे क्यों नहीं? 

इससे पहले दूसरी बहन रेमन ने बताया कि सोनाली की उनकी मां से रात को फोन पर बात हुई थी। सोनाली ने कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में भी दिक्‍कत महसूस हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो। हमने कहा था कि डाक्‍टर को दिखा लो मगर सुबह उनकी मौत की खबर हमारे पास पहुंची।

यह बयान सामने आने क बाद अब इस मामले में विवाद खड़ा हो गया है। अब तक सोनाली फोगाट की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था। हालांकि जागरण इसकी पुष्टि भी नहीं करता और मौत के कारणों को लेकर पोस्‍टमार्टम में ही स्‍पष्‍ट हो सकेगा। सोनाली की बहन रेमन सोनाली की देवरानी भी है क्‍योंकि उनकी शादी सोनाली के पति के भाई से हुई है। वहीं सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा हैै कि हम किसी तरह की जांच नहीं चाहते, क्‍योंकि साेनाली से किसी की दुश्‍मनी नहीं थी।

मगर बहन के बयान के बाद यह बात साफ हो गई है कि इस मामले में जांच जरूर होगी। पोस्‍टमार्टम पर सभी की नजर बनी रहेगी। सोनाली फोगाट 22 से 25 अगस्‍त तक शूटिंग के लिए गोवा गईं थी। कल ही वे हिसार से गोवा के लिए रवाना हुई थी और 26 अगस्‍त को वापस लौटना था।

सोनाली फोगााट की अचानक मौत होने से समर्थकों में भी मौत के कारणों को लेकर जानने की उत्‍सुकता बनी हुई है। आप नेता रहे नवीन जयहिंद ने भी ट्वीट कर उनकी मौत पर खेद जताया है मगर जांच को लेकर भी सवाल उठाए हैं। सोनाली फोगाट के शव को लाने के लिए हिसार से रवाना हो गए हैं। सोनाली की मां ने कहा कि मेरा बेटा सोनाली का शव लेने गोवा के लिए रवाना हो गया है। वह पहले दिल्ली जाएगा वहां से फ्लाइट लेकर गोवा जाएगा। गोवा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव देगी। आज रात या कल दोपहर तक सोनाली का शव हिसार पहुंच जाएगा।