विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहतक में बेटे ने किया सुसाइड, मां ने कहा पिता ही है मौत का जिम्मेदार, केस किया दर्ज

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2022 10:35 AM (IST)

रोहतक के भाली आनंदपुर गांव में पिता व दो अन्य लोगों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतक ...और पढ़ें

रोहतक में एक युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली
रोहतक में एक युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में एक अलग ही तरह का मामला दर्ज हुआ है। भाली आनंदपुर गांव में पिता व दो अन्य लोगों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। भाली आनंदपुर गांव निवासी सुशीला ने बताया कि उनके गांव में सोनीपत जिले के झरोठ गांव निवासी कुलदीप उर्फ सोनू ने उनके गांव में ढाबा कर रखा है। उसके पति जगदीश व उसकी पत्नी के  पास आना-जाना हुआ तो वह अब उनके पास ही रहने लगा।

इनके बहकावे में आकर उसका पति जदीश पुश्तैनी जमीन बेचने लगा तो उन्होंने स्टे ले लिया। उसके बाद कुलदीप उनके घर आया व कहा कि उसके बेटे जयदीप व पुत्रवधु मीना को नौकरी लगवाने का विश्वास दिलवाया। उसने दोनों असली कागज और कोरे कागज पर हस्ताक्षर ले लिए। जिन्होंने उनसे थोडे़-थोडे़ करके चार लाख रुपये ले लिए। जब उसका लड़का साहिल, कुलदीप उर्फ सोनू व बंटी से अपने पैसे वापस मांगता तो वह उन्हें धमका देते थे तथा उसके पति को भी बहका देते और झूठी दरखास्त लिखवा देते थे।

उसके लड़के साहिल ने अपने पिता व सोनू उर्फ कुलदीप व बंटी से पैसे लेना चाहा तो वो उसे जान से मारने कि धमकी देने लगे। साहिल के पैसे वापिस न आने के कारण वह कर्जे के दबाव में आ गया। पैसे वापस न आने के कारण, नौकरी ना लगने के कारण और जमीन बेचने के दबाव के कारण उसे पति जगदीश, कुलदीप उर्फ सोनू व बंटी से परेशान होकर घर में फंदा लेकर आत्महत्या कर ली। उसके लड़के को सुसाइड के लिए उसका पति जगदीश, कुलदीप उर्फ सोनू व बंटी ने मजबूर किया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 306,420,506, 34 आईपासी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।