Move to Jagran APP

गांव की लड़की से प्रेम विवाह पर पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार, फिर हुआ हंगामा

सदर थाना क्षेत्र के गांव नकटा में युवक द्वारा गांव की ही युवती से प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने लड़के के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ हुक्का-पानी बंद करने का एलान किया

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:18 PM (IST)
गांव की लड़की से प्रेम विवाह पर पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार, फिर हुआ हंगामा
गांव की लड़की से प्रेम विवाह पर पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार, फिर हुआ हंगामा

फतेहाबाद, जेएनएन। सिरसा के सदर थाना क्षेत्र के गांव नकटा में युवक सुरेंद्र द्वारा गांव की ही युवती से प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने लड़के के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ हुक्का-पानी बंद करने का एलान किया। पीडि़त परिवार के गुरदीप सिंह ने मामले की शिकायत प्रशासन को दी। मामला थाने में पहुंचा तो पंचायत ने फरमान वापस ले लिया। गांव के सरपंच बलजिंद्र सिंह ने सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप को निराधार बताया है। सरपंच का कहना है कि लड़के के परिवार को 18 दिसंबर को पंचायत में बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

loksabha election banner

उपायुक्त जेके आभीर और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे सुरेंद्र ने गांव की ही युवती से 10 दिसंबर को हाई कोर्ट में शादी कर ली थी। पुलिस ने 17 दिसंबर को लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। लड़की ने पक्ष में बयान दिए, लेकिन लड़की पक्ष के लोग विरोध में हैं। इसके चलते लड़का-लड़की को रिश्तेदारी में भेज दिया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने गांव के सरपंच बलजिंद्र सिंह और पूर्व सरपंच सर्वजीत को अपने पक्ष में कर लिया।

18 दिसंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई। झगड़े के डर से वे पंचायत में शामिल नहीं हुए। आरोप है कि पंचायत के बाद कुछ लोग घर आए और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की सूचना दी। उन्होंने गांव छोडऩे के लिए कहा। इसके अलावा लड़का व लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद गांव के दुकानदार सामान नहीं दे रहे। घर की तपानी सप्लाई भी रोक रखी है।

इसके बाद सदर थाने में पंचायत बुलाई गई। गुरदीप ने बताया कि पंचायत में इस मामले में समझौता हो गया है। उसे दुकान से राशन मिलने लगा है, लेकिन लड़की पक्ष की तरफ से लड़का-लड़की को मारने की धमकी दी जा रही है।

प्रेम विवाह करने का मामला था। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, भाईचारे के साथ रहने के लिए कहा गया है। सामाजिक बहिष्कार का कोई मामला नहीं था।

आत्माराम, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.