पोल्ट्री फार्म पर गिरी आसमानी बिजली, 1700 मुर्गा व मुर्गियों की मौत
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो 1500 मुर्गा व मुर्गियां की मौत हो चुकी थी इसके अलावा 800 घायल मिले। इसमें 200 ने रविवार सुबह तक दम तोड़ दिया।
फतेहाबाद, जेएनएन। बारिश के साथ वज्रपात का कहर भी टूटा है। फतेहाबाद के गांव मानावाली के पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे फार्म में बना छप्पर गिर गया और इसके नीचे दबकर 1500 मुर्गा व मुर्गियों की मौत हो गई। करीब 800 घायल हुए हैं, इसमें से 200 ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले के मुताबिक पोल्ट्री फार्म संचालक संदीप का कहना है कि उसने गांव मानावाली के पास ही करीब दो साल से पोल्ट्री फार्म बना रखा है। इसमें करीब 2500 मुर्गियां व मुर्गे पाल रखे थे। पोल्ट्री फार्म के छप्पर पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। घटना के बाद छप्पर मुर्गा व मुर्गियों के ऊपर मर गया।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो 1500 मुर्गा व मुर्गियां की मौत हो चुकी थी, इसके अलावा 800 घायल मिले। इसमें 200 ने रविवार सुबह तक दम तोड़ दिया। संदीप का कहना है कि करीब दो साल पहले पोल्ट्री फार्म शुरू किया था और अब मुर्गा व मुर्गियां तैयार हो चुके थे लेकिन हादसे से 1700 की मौत हो गई। सभी को हड्डा रोड़ी में ले जाकर दफना दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप