महिला विश्व मुक्केबाजी क्वार्टर फाइनल में 12 मेंं से छह हरियाणा की मुक्केबाज, पदक का इंतजार
इस्तांबुल में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी में देश की आठ बेटियां क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं। इनमें छह हरियाणा की हैं और इन छह में से तीन मुक्केबाज मिनी क्यूबा भिवानी से हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम साढे चार बजे से शुरू होंगे।
जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा की बेटियां पूरी फोरम में चल रही हैं। इस्तांबुल में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी में देश की आठ बेटियां क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं। इनमें छह हरियाणा की हैं और इन छह में से तीन मुक्केबाज मिनी क्यूबा भिवानी से हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम साढे चार बजे से शुरू होंगे। इनमें पहला मुकाबला भिवानी की नीतू घरघस का है। पदक पक्का करने में बेटियां कामयाब होती हैं तो यह हरियाणा ही देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
पूरी तैयारी की के साथ रिंग में उतरेंगी मुक्केबाज
द्रौणाचार्य अवार्डी काेच जगदीश सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियाें का मुक्का प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ेगा। सभी बेटियां पूरी फोरम में हैं और अपना बेस्ट देने के लिए रिंग में उतरेंगी। सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्का करने के साथ वह विश्व मुक्केबाजी से पदक जीत कर भी प्रदेश और देश का मान बढ़ाएंगी।
कोच संजय श्योराण ने कहा कि पूजा हो चाहे दूसरी खिलाड़ी बहुत अच्छा चल रही हैं और विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से प्रदेश और देश के लिए पदक जरूर जीत कर लौटेंगी। कोच संदीप लंबोरिया ने कहा कि जैसमिन, नीतू, पूजा सब बहुत अच्छा खेल रही हैं। अब तक इन्होंने देश की धुरंधर मुक्केबाजों को हराया है। क्वार्टर फाइनल में भी अच्छा खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में भी शानदार खेलते हुए गोल्डन पंच जरूर लगाएंगी।
आज ये होंगे क्वार्टर फाइनल
भिवानी की नीतू घनघस का 48 किलो में कजाकिस्तान के साथ मुकाबला शाम 4:30 बजे
भिवानी की पूजा बोहरा का 81 किलो में आस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला शाम 5:45 बजे
भिवानी की जैसमिन का 60 किलो में यूएसए के साथ मुकाबला रात 9:30 बजे
रोहतक की प्रवीण का 63 किलो में तजाकिस्तान के साथ मुकाबला 5:15 बजे
रोहतक की अनामिका हुड्डा का 48 किलो में विस्कर के साथ मुकाबला रात 8:15 बजे
कैथल की मनीषा का 57 किलो में मंगाेलिया के साथ मुकाबला शाम पांच बजे