विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM (IST)

सीसवाल में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर से घायल आदमपुर निवासी कृष्ण की हिसार में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के ...और पढ़ें

घायल युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

घायल युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, आदमपुर। गांव सीसवाल के शिव चौक के पास ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल आदमपुर निवासी कृष्ण की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन तक उपचार के बाद सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे पिता को पुलिसकर्मी का फोन आया कि कृष्ण का सड़क हादसा हुआ है और उसे नागरिक अस्पताल आदमपुर में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

रात करीब 11 बजे उसे हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। 13 से 16 नवंबर तक उसका उपचार चला। 16 नवंबर रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने उसकी मौत की जानकारी दी। सुरेश के अनुसार, कृष्ण सीसवाल से आदमपुर जा रहा था।

लोगों ने बताया कि आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार निवासी ढाणी लाखपुल सीसवाल ने कथित तौर पर अचानक सड़क पर ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। सुरेश ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कृष्ण तीन भाइयों में मंझला, अविवाहित और प्राइवेट नौकरी करता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।