Move to Jagran APP

Haryana weather update: हरियाणा में सिरसा, नारनौल और हिसार की रातें सबसे ठंडी, फरवरी में मिलेगी सर्दी से राहत

शनिवार को सिरसा में रात्रि का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस हिसार में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पहाड़ी इलाकों की रात्रि से भी ठंडा है। राज्य में मौसम आमतौर पर 2 फरवरी तक खुश्क रहेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 04:41 PM (IST)
हिसार में रात्रि तापमान पहाड़ी इलाकों से भी कम है।

हिसार, जेएनएन। सिरसा, नारनौल और हिसार अभी तक प्रदेश में रात्रि तापमान में सबसे नीचे चल रहे है। इन दिनों शहरों में जमाव बिंदु के आसपास तामपान बना हुआ है। ऐसे में रात्रि को सर्दी के साथ गलन का भी लोग अनुभव कर रहे हैं। एरिट जोन में होने के कारण इन क्षेत्रों में अधिक तापमान गिर रहा है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में रात्रि तापमान ऊपर आ सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन के तापमान में भी आगे बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सिरसा में रात्रि का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पहाड़ी इलाकों की रात्रि से भी ठंडा है। यह हालात पिछले तीन से चार दिनों से लगातार बने हुए हैं। इसके साथ ही इस सीजन में रात्रि तापमान में अधिक कमी देखने को मिली है।

loksabha election banner

हरियाणा में 2 फरवरी तक खुश्क रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिंचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 फरवरी तक खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही अल सुबह या देर रात्रि धुंध छाई रह सकती है। 3 व 4 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

तापमान में क्यों हो रही है गिरावट

मौसम वैज्ञानिक डा. खिंचड़ की मानें तो तापमान में गिरावट हवाओं के कारण हो रही है। कुछ समय पहले पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ गया था। जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। इसके बाद पहाड़ों की तरफ से उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ रवाना हुईं जिसने रात्रि तापमान में गिरावट लाने की कोशिश की है। यही कारण है कि मंगलवार से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.