जेजेपी व भाजपा गठबंधन बनाएगा ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा : श्योराण
जागरण संवाददाता हिसार जेजेपी हिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं हिसार संघर्ष समिति के
जागरण संवाददाता, हिसार : जेजेपी हिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार हरियाणा दिवस प्रदेश वासियों के लिए एक खास संदेश लेकर आया है। प्रदेश में अनुभव और युवा जोश के रूप में भाजपा व जेजेपी गठबंधन की सरकार का गठन हो चुका है, जो आने वाले दिनों में प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपना अहम योगदान देगी। श्योराण ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रहा है। आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपतियों के उद्यम और व्यापारी वर्ग की लगन का परिणाम है। आज हम खेत खलिहान से लेकर खेल के मैदान तक हर क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा प्रदेश जेजेपी व भाजपा गठबंधन की सरकार के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर इसी तरह गतिमान रहे और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रदेश में नवगठित जेजेपी और भाजपा की सरकार मिलकर हरियाणा एक और हरियाणवी एक का नारा बुलंद करते हुए ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाएगी।